एंटरटेनमेंट

KANIKA KAPOOR की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, हालत में अब तक कोई सुधार नहीं...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST
KANIKA KAPOOR की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, हालत में अब तक कोई सुधार नहीं...
x
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी हालत अभी स्थिर है हालत में अब तक कोई ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। कनिका की तरह ही केजीएमयू में भर्ती सभी सातों मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।

वहीं, लखनऊ में शुक्रवार को भी कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इसके पहले गुरुवार को पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले 8 दिनों में लखनऊ में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आए जिससे राजधानी के सभी अफसरों ने राहत भरी सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 14 अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए केजीएमयू की लैब में भेजा गया है।

केजीएमयू में भर्ती 7 पॉजिटिव मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। लिकन, अभी उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लैब में 59 लोगों की जांच की गई सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है।

Next Story