
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- कंगना रनौत ने फिर दिए...
कंगना रनौत ने फिर दिए तीखें बयान, लिखा तुम वंशवाद का नमूना हो...

कंगना रनौत ने फिर दिए तीखें बयान, लिखा तुम वंशवाद का नमूना हो...
बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों कंगना द्वारा मुम्बई की तुलना पीओके से की गई थी। जिसके बाद से शिवसेना सरकार एवं कंगना के बीच जमकर जुबानी जंग हुई। विवाद इतना बढ़ा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा कंगना के मुम्बई स्थित आॅफिस को अतिक्रमण क्षेत्र में होना बताते हुए उस पर बुल्डोजर चला दिया। हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश के बाद इस कार्रवाई में रोक लग गई हैं। खबरों की माने तो इन दिनों कंगना बाई प्लस सुरक्षा के बीच मुम्बई पहुंच गई हैं।
तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुँह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 10, 2020
जैकलीन संग किसिंग सीन देते समय बहक गए थे टाइगर श्राफ, फिर जैकलीन ने…
वह लगातार अपने बयानों से शिवसेना सरकार पर निशाना साध रही हैं। हाल ही उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते है, मगर सम्मान तुम्हे खुद कमाना पड़ता है। आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरा मुंह बंद करोंगे, मगर मेरी आवाज मेरे बाद फिर सौ लाखों लोगों में गूंजेगी। कितने मुंह बंद करोंगे। कितनी आवाजें दबाओंगे। कब तक सच्चाई से भागोंगे, तुम कुछ नहीं हो, सिर्फ एक वंशवाद का नमूना हो।
AMAZON DEALS – UPTO 50% OFF
बता दें कि जब कंगना का आॅफिस बीएमसी के कर्मचारी तोड़ने पहुंचे थे तो उन्होंने कई तस्वीर शेयर की। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बीएमसी के कर्मचारी बाबर की सेना हैं। कंगना के साथ हुई इस ज्यादती का बालीवुड सहित कई नेताओं ने विरोध किया था। बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने इसे गलत बताया था। तो वहीं कई एक्ट्रेस ने भी अपना इसमें रिएक्शन दिया था। किसी ने लिखा था कि मुम्बई में यह हो क्या रहा है। तो किसी ने इसे बिल्कुल गलत बताया था। OPPO F17 Pro Reviews, price और Specifications
बताते चले कि कंगना ने जब अपने बयानों से मुम्बई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बताया था, तो उनके बयान की बाॅलीवुड के कई सितारों ने अलोचना की थी। दिया मिर्जा ने लिखा था कि ‘ मुम्बई मेरी जान है। मैं यहां 20 सालों से रह रही हूं। मैं यहां काम कर रही हूं, मैं यहां केवल 19 वर्ष की उम्र में आ गई थी। मुम्बई ने मेरी खुली बांहों से स्वागत किया था। तो वहीं दिया मिर्जा ने कंगना का आॅफिस तोड़े जाने को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि जब अनियमितताएं बरती जा रही थी तब आप कहां थे। अचानक इस तरह का निर्णय लेना बिल्कुल गलत है।




