
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- सुंदरता में बॉलीवुड...
सुंदरता में बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती है ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, पढ़िए दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी...
ग्वालियर (Gwalior)। प्रदेश के ग्वालियर राज परिवार की बहू प्रियदर्शिनी राजे (Priyadarshini Raje Scindia) किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) से कम नही है। शायद यही वजह रही कि पहली ही नजर में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) उन्हे अपना दिल दे बैठे थें। मीडिया खबरो के मुताबिक ज्योतिरादित्य ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पहली बार प्रियदर्शिनी राजे से दिसंबर 1991 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में मिले थे।

ज्योतिरादित्य ने कहा, मैं जानता था कि प्रियदर्शिनी राजे मेरे लिए ही बनी है, वही एक है जिससे मैं शादी करना चाहूंगा। उस समय ज्योतिरादित्य अमेरिका में रहते थें जबकि प्रियदर्शिनी राजे मुंबई में पढ़ाई करती थी।
प्रियदर्शिनी राजे ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। इस स्कूल को मुंबई में फोर्ट कॉन्वेंट के रूप में भी जाना जाता है। स्कूल की पढ़ाई प्रियदर्शिनी राजे राजे ने दिसंबर 1994 में ज्योतिरादित्य सिंधिया से शादी की थी. यह एक अरेंज मैरिज थी।

गायकवाड़ परिवार की है राजकुमारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया रोड़ा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। प्रियदर्शिनी राजे के पिता कुमार संग्राम सिंह गायकवाड़ बरोड़ा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे हैं। उनकी मां भी नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती है।
50 खूबसूरत महिलाओं में प्रियदर्शिनी भी
खबरों के मुताबिक 2008 में, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को टमतअम की बेस्ट ड्रेस्ड- 2008 की लिस्ट में शामिल किया गया था। वर्ष 2012 में उन्होंने फेमिना की भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में जगह बनाई थी।

प्रियदर्शिनी राजे का महल है जयविलास
ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी राजे के ग्वालियर के महल का नाम जयविलास है। प्रियदर्शिनी राजे ने एक इंटरव्यू में कहा था, किसी भी महल में रहना एक फुलटाइम जॉब के बराबर है।
बेटी को हॉर्स राइडिंग का है शौक
ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रियदर्शिनी राजे के दो बच्चे हैं। बेटा महानारयमन सिंधिया (Mahanaryaman Scindia) और बेटी अनन्या सिंधिया (Ananya Raje Scindia) है। उनकी बेटी अनन्या को हॉर्स राइडिंग का बहुत शौक है।




