
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- जान्हवी कपूर ने अपने...
जान्हवी कपूर ने अपने फैंस के लिए मैनेजर के साथ कर डाला कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप : BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

BOLLYWOOD NEWS IN HINDI : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपना जन्मदिन शहर से बाहर धूमधाम से मनाया। अब उनका एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री के मैनेजर उनके एक फैन के साथ गलत व्यवहार करते नजर आए। अब इस स्थिति में जान्हवी कपूर ने कुछ ऐसा किया, जिससे ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

जान्हवी का ये वीडियो मुंबई लौटते समय एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ फैंस जान्हवी को देखकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक सख्श ने जान्हवी के नजदीक जाकर सेल्फी लेने की कोशिश की, तो अभिनेत्री के मैनेजर ने झल्लाते हुए फैन का हाथ झटक दिया और कहा, बंद करो यार। असर ऐसी स्थिति में ज्यादातर सितारे आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन जान्हवी रुकी और तुरंत पीछे मुड़ी। इसके बाद जान्हवी ने उस सख्श के पास जाकर सेल्फी के लिए पोज भी दिया।
यह करके जान्हवी ने अपने मैनेजर को अच्छा व्यवहार करने के लिए बिना कुछ कहे सबक दे दिया। जान्हवी के ऐसा व्यवहार करने से फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि जान्हवी एक स्टार किड हैं और खुद हीरोइन बन चुकी हैं। ऐसे में फैन के साथ उनका इस तरह का व्यवहार बताता है कि उनके अंदर घमंड बिल्कुल भी नहीं आया है।
जान्हवी के इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। बहुत से लोग जान्हवी पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं। जान्हवी ने तस्वीर खिंचवाने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलकर केक भी काटा, जो फोटोग्राफर्स ने उनके लिए अरेंज किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी की फिल्म रुही बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। राजकुमार और जान्हवी की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में बनी है। ऐसे में फैंस ये फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा जान्हवी फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।




