एंटरटेनमेंट

क्या बाइसेक्शुअल है Game of Thrones की एक्टर और Priyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner

क्या बाइसेक्शुअल है Game of Thrones की एक्टर और Priyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner
x
मुंबई : गेम ऑफ थ्रोन (Game of Thrones) की एक्टर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner)

मुंबई : गेम ऑफ थ्रोन (Game of Thrones) की एक्टर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) आजकल सुर्खियों में छाई हुईं हैं। वजह बनी है उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram story)। उन्होंने प्राइड मंथ के सेलिब्रेशन पर एक पोस्ट किया था।

इसमें लिखा था कि ना टाइम स्ट्रेट है और न ही मैं। इस पर लोगों ने उनके बाइसेक्ससुअल (bisexual) होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। उनकी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। बता दें कि सोफी निक जोनस के भाई जो जोनस की पत्नी हैं और उनका एक बेटी भी है।

सोफी की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दरअसल, यूएस में एलजीबीटी समुदाय के लोग जून में प्राइड मंथ सेलिब्रेट करते हैं। सोफी ने इसी सेलिब्रेशन के तौर पर इस स्टोरी को लगाया था। इसमें कई कैप्शंस और एनिमेटेड स्टीकर्स भी थे।

स्टोरी में लिखा था, ये प्राइड मंथ है बेबी, टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं। लोगों का शक इसलिए भी गहरा रहा है, क्युकी इसमें एक स्टिकर दिख रहा था जिसमें लिखा था, हटो मैं गे हूं, बाई प्राइड, गे प्राइड। 2019 में रोलिंग स्टोन्स के साथ इंटरव्यू में सोफी ने कहा था, हर कोई एक्सपेरिमेंट करता है। मैं एक आत्मा से प्यार करती हूं न कि जेंडर से।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story