एंटरटेनमेंट

INDORE छोड़ MP के इस CITY आ रहे SALMAN KHAN, FANS में ख़ुशी का मौहाल..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
INDORE छोड़ MP के इस CITY आ रहे SALMAN KHAN, FANS में ख़ुशी का मौहाल..
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

BHOPAL : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 3 फरवरी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आ रहे हैं। सलमान खान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी रहेंगी। बता दे कि आईफा अवार्ड 2020 का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में होने जा रहा हैं। जिसकी घोषणा सलमान खान 3 फरवरी को करेंगे। सलमान खान भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये घोषणा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच कराया जाएगा। एक दिन भोपाल और बाकी आयोजन इंदौर में होना हैं। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया है कि मुख्यमंत्री की इस आयोजन को लेकर स्वीकृति हो गई हैं। पहला आईफा अवार्ड समारोह 2000 में लंदन में आयोजित किया गया था।

आईफा अवार्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पांच हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। जबकि आईफा अवार्ड समारोह का प्रसारण दुनिया के 90 देशों में किया जाएगा, जिस पर 30 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

वहीं, आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम लगभग तय माना जा रहा हैं। आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी हैं।

Next Story