
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Katrina Kaif के प्यार...
Katrina Kaif के प्यार में दीवाने Ranveer Kapoor ने कभी खर्चे थे 21 करोड़, फिर ब्रेकअप करोड़ों रूपए में फेर दिया पानी!

रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं हैं। अब तक वह बाॅलीवुड में कई हसिनाओं को डेट कर चुके हैं। रणवीर की जब फिल्मी दुनिया में इंट्री हुई तो सबसे पहले उनका नाम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से जुड़ा। लेकिन यह रिश्ता काफी दिनों तक चल नहीं सका। दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह कैटरीना कैफ को दीपिका ने बताया।
दरअसल दीपिका एवं कैटरीना (Katrina Kaif) एक-दूसरे की फ्रेंड थी। कैटरीना जब दीपिका से मिलने पहुंचती तो रणवीर दीपिका को छोड़ कैटरीना के करीब आ गए। दोनों का प्यार परवान चढ़ा। तो दीपिका काफी दुखी हुई। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने रणवीर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। लेकिन रणवीर कैटरीना के प्यार में पूरी तरह से दीवाने थे। उन्होंने कैटरीना से दूरी नहीं बनाई बल्कि साथ रहने के लिए उन्होंने एक अपार्टमेंट भी किराए पर ले लिया।
खबरों की माने तो मुम्बई के पाली हिल इलाके में सिल्वर सेंड्स नाम की बिल्डिंग में किराए में एक पेंट हाउस लिया था। जिसका हर महीने का किराया 15 लाख रूए था। तो वही डिपाॅजिट मनी के रूप में रणवीर ने 21 करोड़ रूपए जमा किए थे। किराए के साथ ही रणवीर ने इंटीरियर डिजाइन में भी करोड़ों खर्च किए। दोनों लीव में रहने लगे थे। लेकिन रणवीर एवं कैटरीना का यह रिश्ता भी काफी दिनों तक नहीं चल सका। दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप हुआ तो रणवीर अपने पैरेंट्स के पास सब छोड़कर चले आए। तो वहीं कैटरीना कुछ दिनों तक उसी अपार्टमेंट रही। बाद में वह भी उसे छोड़ दूसरे किराए के घर में रहने लगी।
इस ब्रेकअप के चलते रणवीर को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा। उनके करोड़ों रूपए में पानी फिर गया। रणवीर वर्तमान में जहां आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं तो वहीं कैटरीना कैफ का नाम कुछ दिनों पहले विक्की कौशल के साथ जुड़ा था। कैट एवं विक्की कई बार एकसाथ स्पाॅट किए गए। जिसे लेकर मीडिया में खबरें आई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी दोनों सितारों ने इस बात की पुष्टि नहीं की। फिलहाल रणवीर कोरोना पाॅजिटिव हैं और होम क्वारंटाइन में हैं।