एंटरटेनमेंट

Akshay kumar के साथ बचपन में लिफ्ट मैंन ने की थी अश्लील हरकत, पैरेंट्स से शिकायत के बाद हुआ था गिरफ्तार

Manoj Shukla
23 Aug 2021 3:49 AM GMT
Akshay kumar के साथ बचपन में लिफ्ट मैंन ने की थी अश्लील हरकत, पैरेंट्स से शिकायत के बाद हुआ था गिरफ्तार
x
अक्षय कुमार (Akshay kumar) के साथ बचपन में एक लिफ्टमैन ने छेड़छाड़ कर दी थी। जिसका किस्सा एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय ने खुद सुनाया था। अक्षय ने पूरे मामले की शिकायत अपने पैरेंट्स से कर दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुम्बई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay kumar) अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखते रहते हैं। वह इन मुद्दों पर कई फिल्में भी बना चुके हैं। लेकिन अक्षय जब महज 6 वर्ष के थे जब एक लिफ्ट मैन ने उनके साथ अश्लील हरकत कर दी थी। जिसका किस्सा एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने खुद सुनाया था। अक्षय ने बताया कि इसे पूरे वाक्ये की जानकारी उन्होंने अपने पैरेंट्स को दे दी थी। पैरेंट्स ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था।

दरअसल अक्षय कुमार (Akshay kumar) एक बार मानव तस्करी पर आधारित इंटरनेशनल काफ्रेंस में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बचपन में खुद पर घटी घटना का किस्सा सुनाया। अक्षय ने बताया कि जब वह महज 6 वर्ष के थे। तब एक लिफ्ट में काम करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने अपने पैरेंट्स को दी। पैरेंट्स ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। तब जाकर मुझे तसल्ली मिली। अक्षय बताते हैं कि मैं बचपन में बेहद शर्मिला स्वभाव का था।

बच्चों एवं महिलाओं को बोलने के लिए करें प्रोत्साहित

अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने कार्यक्रम में आगे कहा कि बच्चों एवं महिलाओं को बोलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ताकि अगर कभी उनके साथ कोई ज्यादती हो तो वह इसका विरोध कर सकते हैं। वह अपना बचाव कर सके। ऐसा करने से वह खुद शसक्त महसूस करेंगे।

इन फिल्मों में आएंगे

अक्षय कुमार (Akshay kumar) फिल्मों के लिए जमकर मेहनत करते हैं। हर साल वह 4 से 5 फिल्में करते हैं। उनकी हाल ही में बेल बॉटम फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, रामसेतु, बच्चन पाण्डेय, ओह माई गॉड 2 जैसी फिल्में देखने को मिलेगी।

Next Story