
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Hone Laga-ANTIM: रिलीज...
Hone Laga-ANTIM: रिलीज हुआ सलमान खान की 'अंतिम' फिल्म का 'होने लगा' सांग, जुबिन नौटियाल ने दी है शानदार आवाज

सलमान खान, आयुष शर्मा, महिमा मकवाना की अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' का गाना (Song) 'होने लगा' (Hone Laga) रिलीज़ हो चुका है. ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा गाने को मंगलवार को रिलीज़ किया गया है. Antim फिल्म के Hone Laga गाने को सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने आवाज दी है.
रिलीज़ होते ही अंतिम फिल्म के गाने 'होने लगा' को यूट्यूब में 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. Antim 'The Final Truth' 26 नवंबर को भारत में रिलीज़ (Antim film Release Date) होने जा रही है. सलमान खान (Salman Khan), आयुष शर्मा (Aayush Sharma) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है. सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) इसे प्रस्तुत कर रहा है. फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज है कि यह आईएमडीबी (IMDB) की 'मोस्ट एंटीसिपेटेड न्यू इंडियन मूवीज एंड शोज' की सूची में टॉप 3 में बनी हुई है.
इस फिल्म के जरिए आयुष पहली बार एक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं, वो भी उस फिल्म में जिसमें सलमान खान हीरो हैं. ट्रेलर के अनुसार, इसमें कोई शक नहीं कि आयुष शर्मा अपने रोल में काफी जच रहे हैं, और सलमान को फिल्म में खुली चुनौती भी देते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म सलमान जहां एक सरदार के रूप में पुलिस के किरदार में हैं, तो वहीं आयुष एक दमदार विलेन के किरदार. ट्रेलर देखकर ही पता चल रहा है कि सिनेमाघरों में इस बार इन दोनों की जोड़ी धमाका करने वाली है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




