एंटरटेनमेंट

हिन्दुस्तानी भाऊ को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार, यह रही वजह

Manoj Shukla
8 May 2021 9:57 PM GMT
हिन्दुस्तानी भाऊ को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार, यह रही वजह
x
मुम्बई। हिन्दुस्तानी भाउ के नाम से मशहूर विकास पाठक को आज मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पाठक पिछले काफी दिनों से 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे थे।

मुम्बई। हिन्दुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक को आज मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पाठक पिछले काफी दिनों से 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे थे। हिन्दुस्तानी भाउ के गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठाती हुई नजर आ रही है।

हिन्दुस्तानी भाऊ को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार, यह रही वजहइसलिए हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हिन्दुस्तानी भाउ 12वीं क्लास की पिछले कई दिनों से परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे थे। आज वह अपनी मांग का प्रदर्शन करने मुम्बई स्थित शिवाजी पार्क पहुंचे। जहां से पुलिस ने विकास पाठक को कोविड-19 के उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। भाऊ परीक्षाओं के साथ ही स्कूलों की फीसें भी माफ किए जाने की मांग कर रहे थे।

बिग बाॅस से बटोरी सुर्खियां

विकास पाठक उर्फ हिन्दुस्तानी भाउ बिग बाॅस सीजन 13 में नजर आए थे। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। शो में वह काफी दिनों तक रहे। जहां कई बार उनके विवाद भी हुए तो कईयों से दोस्ती भी हुई। बाद में विकास पाठक ने शो को छोड़ दिया था। बिग बाॅस से पहले हिन्दुस्तानी भाउ सोशल मीडिया में अपने वीडियो को लेकर जमकर सुर्खियों में रहते थे। वह ज्यादातर भारत-पाक मुद्दे पर अपनी बातें रखते थे।

Next Story