
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Hair Fall Tips : झड़ते...
Hair Fall Tips : झड़ते बालों से निजात दिलाएंगा यह होममेड आयल, एक्ट्रेस भाग्यश्री ने शेयर किया बनाने की टिप्स

Hair Fall Tips : झड़ते बालों से आज हर व्यक्ति परेशान हैं। इन बालों के चलते व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता हैं। मौसमों का जब भी बदलाव होता हैं तो यह समस्या कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती हैं। असमय बाल झड़ने के कई कारण हैं। सिर पर अगर आपके बाल मौजूद है तो यह आपकी सुन्दरता में चार चाॅद लगाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें। क्योंकि अगर आप समय रहते नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब आप कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो जाएंगे। अगर आप गंजे हुए कई मौकों पर आपको हंसी का पात्र बनना पड़ सकता हैं। ऐसे में मैने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने झड़ते बालों की परेशानियों को दूर करने एक ब्यूटी टिप्स शेयर किया हैं। जिसकी मदद से आप भी अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है एक्ट्रेस भाग्यश्री।
क्या करे हेयर फाॅल के लिए
हेयरफाल की टिप्स देते हुए भाग्यश्री कहती है कि हाए फैंस। अक्सर आप मुझसे पूछते रहते है कि आप अपने बालों को सवांरने के लिए क्या ट्रिक्स यूज करती हैं। किन घरेलू चीजों का उपयोग आप अपने बालों के लिए करती हैं। तो चलिए जानते हैं ट्रिक्स। भाग्यश्री कहती हैं कि होममेड हेयर आॅयल को तैयार करने के लिए आपको नारियल, करी पत्ता प्याज की जरूरत पड़ेगी। इन सब चीजों को इकट्ठा करने के बाद आप कड़ाही में नारियल का तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद कटे हुए प्यार को उसमें डाले और सुनहरा होने दें। इसके बाद करी पत्ता डालकर उसे भुन लें। इसके बाद इस भुने मिश्रण को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। फिर इससे जो तेल निकलता है उसे छानकर एक शीशी में भर लें।
होममेड आयल लगाने का तरीका
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इस होममेड आयल को न सिर्फ बनाने का तरीका बताई हैं। बल्कि वह इसे लगाने की ट्रिक भी बताती हैं। एक्ट्रेस कहती है कि इस आयल को हफ्ते केवल एक बाल अपने बालों पर लगाएं और इसे हल्के हाथों से मसाज करें। बालों में अच्छी तरह से तेल लगाकर मसाज करने के बाद एक-दो घंटे के लिए इसे छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धुल लें।
अनुपम खेर ने जन्मदिन के दिन दिखाया फनी अंदाज, देखें वीडियो
मुम्बई सागा से जुड़ा गुलशन ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो, कहा मिलते है 19 मार्च को सिनेमा हाल में
नोरा को देख दीवाने हुए फैंस, दी दिलबर गाने पर शानदार परफाॅर्मेंस




