एंटरटेनमेंट

आधे रास्ते में पहुंचते ही दूल्हे ने दुल्हन का उठा दिया घूंघट, फिर क्या हुआ आइए जाने

आधे रास्ते में पहुंचते ही दूल्हे ने दुल्हन का उठा दिया घूंघट, फिर क्या हुआ आइए जाने
x
शादी के बाद बारात विदा होकर जा रही थी। दुल्हन भी साथ थे लेकिन दूल्हे को पता नहीं क्या सूझा और उसने बीच रास्ते में ही बारात को रोक दिया।

क्या आज कोई भी बात सोशल मीडिया के जमाने में छुपी रह सकती है। अगर इसका उत्तर पूछा जाए तो ज्यादातर लोगों का यही कहना होगा कि नहीं आज कोई भी बात छुपी नहीं रह सकती। शादी ब्याह और पति पत्नी के बीच के मामले की बात हो तो फिर कैसे छुपी रह सकती है। बताया गया है कि शादी के बाद बारात विदा होकर जा रही थी। दुल्हन भी साथ थे लेकिन दूल्हे को पता नहीं क्या सूझा और उसने बीच रास्ते में ही बारात को रोक दिया और जाकर दुल्हन का घूंघट खोल दिया। दूल्हे की इस हरकत के बाद क्या हुआ आइए जानें पूरी घटना।

रास्ते में दूल्हे ने रोकी बारात

इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें दिख रहा है कि बैंड बाजे के साथ बारात वापस अपने घर जा रही थी। लेकिन रास्ते में दूल्हा आवाज देकर सभी को रोकने के लिए कहता है। लोगों में चर्चा होने लगती है कि आखिर क्या हो गया।

इसी बीच दूल्हा अपनी गाड़ी से उतरकर दुल्हन की ओर जाता है। परिवार के रिश्तेदार भी उसके पीछे हो लेते हैं। लेकिन देखते क्या है कि दूल्हा दुल्हन के पास पहुंचा और उसका घुंघट उठा दिया। दुल्हन का चेहरा देखने के बाद कहता है वाह भाई वाह। दुल्हन के इन शब्दों का मतलब यह हुआ कि वह दुल्हन की सुंदरता देखकर खुशी से फूला नहीं समा रहा था।

लेकिन दूल्हे ने ऐसा क्यों किया यह किसी के समझ में नहीं आया। हां इतना जरूर है दूल्हे के पीछे खड़ा उसका चाचा उससे कहता है कि चल आगे ठीक से देख लेना। दूल्हे की हरकत तथा चाचा की इन बातों को सुनकर लोग हंसी और ठहाके लगाने लगते हैं और बारात एक बार फिर चल देती है।

कई फनी वीडियो है सोशल मीडिया में

सोशल मीडिया के इस जमाने में तरह-तरह की शादी ब्याह के वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया में डालते हैं। लेकिन इनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं होता। लेकिन इन्हीं वीडियो की देखासिखी वास्तविक जीवन में भी लोग इस तरह की हरकत कर बैठते हैं।

Next Story