एंटरटेनमेंट

मां गौरी खान के जन्मदिन में भी बेटे आर्यन को नहीं मिली बेल, ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 1 में रखे गए

Aaryan Puneet Dwivedi
8 Oct 2021 7:30 PM IST
Updated: 2021-10-08 13:55:58
मां गौरी खान के जन्मदिन में भी बेटे आर्यन को नहीं मिली बेल, ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 1 में रखे गए
x

आज गौरी खान का जन्मदिन; बेटे आर्यन को बेल या जेल? आज होगी सुनवाई, बॉलीवुड सपोर्ट पर उतरा

आज शाहरुख खान की पत्नी गौरी का जन्मदिन है. पहली बार ऐसा हो रहा है जब उनके जन्मदिन में उनका बेटा आर्यन साथ नहीं है.

Mumbai Cruise Drug Bust Case: मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पत्नी गौरी खान का आज जन्मदिन (Gauri Khan Birthday) है. पर पहली बार ऐसा हो रहा है कि उनके जन्मदिन में उनके बड़े बेटे आर्यन खान घर पर नहीं हैं. आर्यन खान (Aryan Khan) क्रूज ड्रग बस्ट केस में NCB के द्वारा गिरफ्तार किए गए थें. जिन्हे कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हांलाकि आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी हुई थी, जिसे कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद खारिज कर दिया. आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को मुंबई के ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया है.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को एक क्रूज से गिरफ्तार किया था. क्रूज मुंबई से गोवा की तरफ जा रहा था. इसी क्रूज में आर्यन खान भी थें, एनसीबी ने क्रूज में ड्रग पार्टी होने के चलते छापामार कार्रवाई करते हुए आर्यन को हिरासत में लिया था.

7 दिन से हिरासत में हैं आर्यन खान

2 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद 7 दिन से आर्यन खान NCB की हिरासत में हैं. गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैंसला लिया है. लेकिन इसके ठीक बाद आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने जमानत याचिका दायर कर दी. शुक्रवार को लंबी बहस के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. सभी आरोपियों के कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मुंबई स्थित ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया है. आर्यन खान को जेल की बैरक नंबर 1 में रखा गया है.

आज गौरी खान का जन्मदिन

आज 8 अक्टूबर को शाहरुख़ खान की पत्नी एवं आर्यन खान की मां गौरी खान का जन्मदिन है. वे आज से 51 वर्ष की हो जाएंगी. लेकिन आर्यन के पैदा होने के बाद से पहली बार खान परिवार में ऐसा हो रहा है, जब गौरी के जन्मदिन में उनका बेटा आर्यन मौजूद नहीं है. आर्यन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई चल रही थी. गौरी खान उम्मीद लगाए बैठी हैं कि आर्यन को बेल मिलेगी और वे घर आ जाएंगे और यही उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा. लेकिन ऐसा न हो सका.

पूरा बॉलीवुड सपोर्ट पर उतरा

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद में NCB और उसकी कार्रवाई बॉलीवुड के निशाने पर आ गई है. बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा लगभग हर शख्स आर्यन खान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहा है. सलमान खान से लेकर ह्रितिक रोशन तक, सुनील शेट्टी से लेकर रवीना टंडन और राजनीति से जुड़े लोग आर्यन खान का सपोर्ट कर रहें हैं.



रवीना टंडन का ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने आर्यन खान का सपोर्ट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "शर्मनाक राजनीति की जा रही है.. यह एक युवा जीवन और भविष्य है जिसके साथ वे खिलवाड़ कर रहे हैं ... दिल दहला देने वाला"



फराह खान ने दुआ मांगी

कोरियोग्राफर एवं डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने आर्यन खान की रिहाई के लिए दुआ मांगी है. उन्होंने गौरी खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, आर्यन जल्द रिहा होकर घर आएं और उनकी मां गौरी को बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले, यही दुआ है.



आर्यन की फोटो शेयर कर सोमी अली ने पोस्ट शेयर की किया

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आर्यन खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "किस बच्चे ने ड्रग्स के साथ प्रयोग नहीं किया है? इस बच्चे को घर जाने दो. वेश्यावृत्ति के समान नशीले पदार्थ कभी खत्म नहीं होंगे, इसलिए दोनों को अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए. यह एक बच्चे का, एक बच्चा होने का प्रतीक है, यहां कोई भी धिक्कार संत नहीं है."

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story