एंटरटेनमेंट

Sara Ali Khan से लेकर सोनम कपूर तक इन एक्ट्रेसों ने घटाया अपना वजन

Manoj Shukla
17 July 2021 11:06 PM GMT
Sara Ali Khan से लेकर सोनम कपूर तक इन एक्ट्रेसों ने घटाया अपना वजन
x
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस है जिनका शरीर कभी भारी हुआ करता था। यह अपने मोटे शरीर के चलते लोगों द्वारा जमकर ट्रोल की जाती थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस है जिनका शरीर कभी भारी हुआ करता था। यह अपने मोटे शरीर के चलते लोगों द्वारा जमकर ट्रोल की जाती थी। लेकिन आज वहीं एक्ट्रेस इतनी फिट है कि लोग इनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं। आज कुछ ऐसी ही इंडस्ट्री की एक्ट्रसों से हम आपको रूबरू कराने वाले हैं। जो कभी मोटी-तगड़ी हुआ करती थी।

Sara Ali Khan से लेकर सोनम कपूर तक इन एक्ट्रेसों ने घटाया अपना वजन

सारा अली खान

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के फिगर की आज जमकर तारीफें होती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें लोगों का जमकर ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन कभी सारा का फिगर ऐसा नहीं हुआ करता था। वह काफी मोटी-तगड़ी हुआ करती थी। उनका वजन 96 किलो के करीब था। लेकिन फिर सारा ने अपनी फिटनेस पर काम किया और आज वह एक बेहतरीन सेक्सी फिगर की मालकिन हैं।

Sara Ali Khan से लेकर सोनम कपूर तक इन एक्ट्रेसों ने घटाया अपना वजन

सोनम कपूर

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की गिनती बॉलीवुड में फैंसन सेंस व स्टाइलिश एक्ट्रेस में होती है। सोनम का वजन कभी 86 किलो के करीब था। सोनम को अपना वेट लॉस करने के लिए जमकर मेहनत करनी पड़ी।

Sara Ali Khan से लेकर सोनम कपूर तक इन एक्ट्रेसों ने घटाया अपना वजन

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वजन एक समय 70 किलो के करीब था। लेकिन उन्होंने खुद को फिट करने के लिए जमकर पसीना बहाया। आलिया की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसों में होती हैं। फिल्मों के अलावा आलिया अपने फिटनेस एवं लुक के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं।

Sara Ali Khan से लेकर सोनम कपूर तक इन एक्ट्रेसों ने घटाया अपना वजन

जरीन खान

सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जरीन खान (Zareena Khan) का वजन कभी 100 किलो के आसपास हुआ करता था। जिसके चलते उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद जरीन खान ने लगभग 45 किलो अपना वजन कम किया।

Next Story