
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Alia Bhatt in Heart of...
Alia Bhatt in Heart of Stone: आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक आउट, एक्शन मोड में दिखीं ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस

Alia Bhatt in Heart of Stone
Alia Bhatt in Heart of Stone: बॉलीवुड में सफलता के झंडे लहराने के बाद अब ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू (Alia Bhatt Hollywood Debut) करने जा रही है. हाल ही में उन्होंने फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक (Heart of Stone Teaser) फैंस के साथ शेयर किया है. जिसमें आलिया एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. आलिया ने यह टीजर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसके बाद यह काफी वायरल हो रहा है.
एक तरफ जहां कोरोना काल के बाद से बॉलीवुड की नामी गिरामी एक्ट्रेस एक हिट फिल्म के लिए जूझ रही हैं, वहीं 4 हिट फ़िल्में देने के बाद आलिया भट्ट अब हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. आलिया भट्ट हॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' में धमाल मचाने जा रही हैं. फिल्म में वे एक्शन पैक्ड मोड में हैं. वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस गैल गैडोट और जेमी डोर्नन का भी पावरफुल अंदाज देखने को मिल रहा है. टीजर सामने आने के बाद आलिया के फैंस ने फिल्म को सुपरहिट बताया है.
Heart of Stone 2023 Teaser
कब रिलीज होगी 'हार्ट ऑफ स्टोन'
आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' अगले साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. आलिया के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आलिया को देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हार्ट ऑफ स्टोन के फर्स्ट लुक में एक्शन सींस और बिहांइड-द-सीन झलकियां भी देखने को मिली हैं. फिल्म का वीडियो फुल ऑफ एक्शन और थ्रिल से भरपूर है. आलिया ने अपना फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा- हार्ट ऑफ स्टोन का फर्स्ट लुक और कीया. आलिया के कैप्शन से इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म में उनका नाम कीया धवन (Keya) है.
अर्जुन को है आलिया पर गर्व
आलिया भट्ट के वीडियो पर फैंस और सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. आलिया की मां सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा- ओह फैब...ये बहुत एक्साइटिंग लग रहा है. वहीं, आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर अर्जुन कपूर प्राउड फील कर रहे हैं. आपको हार्ट ऑफ स्टोन का पावर पैक्ड वीडियो कैसा लगा?
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




