एंटरटेनमेंट

कश्मीर की वादियों में फिल्मी हलचल शुरू, धारा 370 हटने के डेढ़ साल बाद शूटिंग की तैयारी..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:16 PM IST
कश्मीर की वादियों में फिल्मी हलचल शुरू, धारा 370 हटने के डेढ़ साल बाद शूटिंग की तैयारी..
x
फिल्मों की शूटिंग के लिये कश्मीर की बादियां शुरू से ही बेहतर रही है। धारा 370 हटाने के डेढ़ साल बाद कश्मीर में एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग

कश्मीर की वादियों में फिल्मी हलचल शुरू, धारा 370 हटने के डेढ़ साल बाद शूटिंग की तैयारी..

फिल्मों की शूटिंग के लिये कश्मीर की बादियां शुरू से ही बेहतर रही है। धारा 370 हटाने के डेढ़ साल बाद कश्मीर में एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया खबर के मुताबिक बॉलीवुड का एक प्रतिनिधि मंडल अपकमिंग फिल्मों की लोकेशन एक्सप्लोर करने के लिए 4 दिन की यात्रा पर कश्मीर पहुंचा है।

कश्मीर की वादियों में फिल्मी हलचल शुरू, धारा 370 हटने के डेढ़ साल बाद शूटिंग की तैयारी..

शूटिंग बंद होने की यह थी वजह

भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 रद्द किए जाने से पहले बाहरी लोगों को कश्मीर छोड़ने की एडवाइजरी जारी की थी। फिर कश्मीर में कई महीनों का लॉकडाउन रहा। लगभग डेढ़ वर्ष के अंतराल के बाद अब धीरे-धीरे वादियों में रौनक लौटने लगी है।

इन्होने देखी वादियां

लोकेशन एक्सप्लोर करने पहुंचे डेलिगेशन में प्रोड्यूसर्स गिल्ड, मुंबई के प्रतिनिधियों के अलावा अजय देवगन फिल्म्स, संजय दत्त प्रोडक्शंस, रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी फिल्म्स, जी स्टूडियो, श्री अधिकारी ब्रदर्स और मराठी, एंडेमोल, राजकुमार हिरानी फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट जैसे बॉलीवुड के बड़े बैनर्स भी शामिल हैं।

घाटी को देख हुये मंत्रमुग्ध

घाटी पहुंचे प्रोड्यूसर्स कश्मीर की खूबसूरती से इतने मंत्रमुग्ध हुए हैं कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फल्मों की शूटिंग यहां करने की इच्छा जाहिर की है।

कश्मीर से है पुराना रिश्ता

कश्मीर से बॉलीवुड का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। डल झील, मुगल गार्डन, गुलमर्ग और पहलगाम बॉलीवुड की पसंदीदा लोकेशंस में शामिल हैं। 60 से 80 के दशक के बीच यहां ’आरजू’, ’कश्मीर की कली’, ’जब जब फूल खिले’, ’कभी-कभी’, ’सिलसिला’, ’सत्ते पे सत्ता’ और ’रोटी’ समेत कई फिल्मों की शूटिंग हुई।

सलमान के एक काॅल से जब इस टीवी एक्टर की बढ़ गई थी सैलरी, जानिए पूरा कहानी..

सब्जियों की खरीदी करने पहुंची दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल तो फैंस ने पूछा टमाटर क्या रेट है

सैफ के बेटे को शाहरुख की बेटी के लिए नहीं रहा गया…कर डाला कुछ ऐसा काम….

Next Story