एंटरटेनमेंट

Shehnaaz Gill का नया अवतार देख चौके फैंस, लिखा-आप बॉलीवुड की नई स्टार हो...

Manoj Shukla
6 Aug 2021 3:17 PM GMT
Shehnaaz Gill का नया अवतार देख चौके फैंस, लिखा-आप बॉलीवुड की नई स्टार हो...
x
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने हॉट लुक से फैंस का ध्यान खूब अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में शहनाज ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं जिसे देख फैंस शॉक्ड हैं।

मुम्बई। शहनाज गिल (Shehnaaz gill) इन दिनों अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक नहीं बल्कि कई पोज की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनका लुक देखने लायक हैं। बता दें कि यह पहला मौका होगा जब शहनाज गिल ने इस तरह की तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज की इन तस्वीरों को देख फैंस हैरान हैं। हर कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा हैं। एक फैंस ने लिखा कि आप बॉलीवुड की नई स्टार हो।


ग्लैमर डीवा से कम नहीं शहनाज का लुक

बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz gill) का नया लुक किसी ग्लैमर डीवा से कम नहीं हैं। उन्होंने अपने मेकओवर से सबको चौका दिया है। बिग बॉस शो से निकलने बाद शहनाज ने खुद पर इतना काम किया कि उनके स्लिम एवं बॉडी टोंड लुक को देखकर लोग मंत्र मुग्ध हैं। बता दें कि जब बिग बॉस शो में शहनाज गिल पहली बार नजर आई थी। तब वह मोटी हुआ करती थी। वह खुद की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से करती थी। लेकिन अपने आपको खुद थोड़ी मोटी बताती थी। लेकिन अब उनका गॉर्जियस लुक देख फैंस उन्हें बॉलीवुड की नई स्टार बता रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शहनाज गिल (Shehnaaz gill) की इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने क्लिक किया है। शहनाज तस्वीर में जितनी खूबसूरत नजर आ रही हैं उतनी ही कातिल उनकी अदाएं हैं।

Next Story