एंटरटेनमेंट

Esha Deol अजय देवगन की वेब सिरीज से करने जा रही कमबैक, बताया क्यों थी इतने दिनों तक फिल्मों से दूर

Manoj Shukla
19 Aug 2021 4:23 AM GMT
Esha Deol अजय देवगन की वेब सिरीज से करने जा रही कमबैक, बताया क्यों थी इतने दिनों तक फिल्मों से दूर
x

Esha deol photo credit- instagram

ईशा देओल (Esha Deol) जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ एक वेब सिरीज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि आखिरी वह पर्दे से इतने दिनों तक दूर क्यों रही।

मुम्बई। एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह अजय देवगन (Ajay Devgan) की वेब सिरीज रूद्र-द ऐज ऑफ डार्कनेस में नजर आएगी। पर्दे से इतने दिनों तक ईशा दूर क्यों थी इस बारे में हाल ही में उन्होंने खुलासा किया हैं। ईशा ने बताया कि निजी जिंदगी की वजह से उन्होंने ब्रेक ले रखा था।

इस वजह से लिया ब्रेक

ईशा (Esha Deol) ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह पति भरत तखतानी के साथ घर बसाना चाहती थी। वह प्यार में थी। एक नए जीवन की शुरूआत में थी। अगर वह फिल्मों में नजर आती, तो शायद इस जिंदगी को वह अच्छे से इंज्वॉय नहीं कर पाती। आगे ईशा कहते है कि जब आपके बच्चे छोटे होते हैं तो आपको सही समय में हर चीजें करनी होती हैं। उनका ध्यान देना होता है। ईशा कहती है कि एक महिला के घर की देखभाल बेहद जरूरी हैं।

कमबैक के लिए उत्साहित ईशा

ईशा (Esha Deol) कहती है कि वह फिल्मों में कमबैक के लिए बेहद उत्साहित है। खासकर अजय देवगन के साथ काम करने के लिए। मैं एक दर्शक के रूप में मूल शो लूथर देखा है। जिसका बेहद शानदार सेटअप हैं। ऐसे में एक बार फिर ईशा वेब सिरीज रूद्र के जरिए अपने शानदार एक्टिंग से धमाल मचाने वाली हैं। आपको बता दें कि ईशा ने बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में की है। लेकिन फैमिली की वजह से उन्होंने ब्रेक ले लिया था। अब एक बार फिर वह कमबैक के लिए तैयार हैं।

लूथर का रीमेक है रूद्र

अजय देवगन स्टारर रूद्र वेब सिरीज ब्रिटिश वेब सिरीज का हिन्दी रिमेक है। जो कि डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी। इस सिरीज की कहानी में भारत के हिसाब से कुछ बदलाव किए गए हैं। लूथर सिरीज ब्रिटेन में जमकर पॉपुलर हुई थी। जिसकी कहानी एक पुलिस ऑफीसर के ताने-बाने के बीच बुनी गई है। रूद्र की शूटिंग मुम्बई में की जाएगी। जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा।

Next Story