
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- सीरियल किसर टैग कम...
सीरियल किसर टैग कम होने से खुश है Emraan Hashmi, फिल्मों में किसिंग सीन देख पत्नी कर चुकी है बुरा हाल
.jpg)
इमरान हाशमी (emraan hashmi) कभी बाॅलीवुड फिल्मों में सीरियल किसर के नाम से फेमस थे। हालांकि अब वह इन किरदारों से निकलकर बाॅलीवुड में कुछ नए तरह के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक समय सीरियल किसर टैग उनके नाम के साथ जुड़ गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इमरान ने कहा कि अब वह कई अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं। जिसे दर्शक भी खूब पसंद हैं। वह बेहद खुश है कि उनके नाम से सीरियल किसर टैग धीरे-धीरे कम हो रहा हैं।

हाल ही में रिलीज हुई मुम्बई सागा
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की हाल ही में फिल्म मुम्बई सागा रिलीज हुई। इस फिल्म में वह एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में हैं। वह जान अब्राहम के छक्के छुड़ाते हुए फिल्म में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने उनके इस किरदार को खूब पसंद किया है। तो वहीं मुम्बई सागा के अलावा वह जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में नजर आएंगे। इस फिल्म में भी वह एक बिजनेस मैन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर बीते दिनों जारी किया गया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
कभी सीरियल किसर नाम से फेमस थे एक्टर
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपने करियर की शुरूआत साल 2003 में फिल्म फुटपाथ से किया। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल न दिखा सकी। इसके बाद इमरान साल 2004 में मर्डर फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में इमरान के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने इमरान का स्टारडम कायम हो गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म में इमरान (Emraan Hashmi) के कई किसिंग सीन खूब सुर्खियों में रहे। इस फिल्म के अलावा इमरान कई अन्य फिल्मों में जर्बदस्त किसिंग वाले रोल करते हुए नजर आए। धीरे-धीरे इमरान के नाम के साथ एक सीरियल किसर टैग जुड़ गया। जब अब धीरे-धीरे कम हो रहा हैं। क्योंकि वह अलग-अलग किरदार फिल्मों में करते हुए नजर आते हैं। दर्शक भी उन्हें इन किरदारों में खूब पसंद कर रहे हैं।
दी कई हिट फिल्में
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें मर्डर, गैंगस्टर, जन्नत जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में कई ऐसे गाने भी रहे जो खूब पाॅपुलर हुए। हाल ही में एक्टर मुम्बई सागा को लेकर जमकर सुर्खियों में रहे।
किसिंग सीन देख पत्नी कर चुकी है बुरा हाल
हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान (Emraan Hashmi) ने बताया कि फिल्मों में उनका किसिंग सीन देख पत्नी ने गुस्से में उनका बुरा हाल कर चुकी हैं। एक्टर ने बताया कि एक बार वह सिनेमा हाल में पत्नी के साथ मर्डर फिल्म देख रहे थे। फिल्म में जब उनका किसिंग सीन आया तो पत्नी परवीन शाहीन देखकर गुस्से में लाल हो गई। उन्होंने अपने हाथों के नाखून उनके हाथ में गड़ा दिया। जिससे उनके हाथों से खून निकल आया था।




