एंटरटेनमेंट

Disha Patani ने दिखाया जबदस्त बॉक्सिंग स्टंट तो फैन ने कहा टाइगर भैया का असर है...

Manoj Shukla
5 Sep 2021 7:45 AM GMT
Disha Patani showed a great boxing stunt, then the fans said that Tiger Bhaiya has an effect...
x
Disha Patani ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें वह जबदस्त स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं।

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha patani) इन दिनों बॉक्सिंग पर खासा ध्यान दे रही हैं। जिसका एक वीडियों उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है। वीडियो में वह जबदस्त बॉक्सिंग एवं फाइट स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। दिशा का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। हर कोई दिशा का यह वीडियो देखकर अपना रिएक्शन दे रहा हैं।

टाइगर श्राफ की तरह स्टंट

दिशा (Disha patani) वीडियो में एकदम टाइगर श्राफ जैसे स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। सबसे पहले वह बॉक्सिंग स्टंट दिखाती हैं। इसके बाद वह फाईटिंग स्टंट करती हैं। दिशा ने दोनों ही स्टंट बेहद ही कमाल तरह से किए हैं। हर कोई उनके इस स्टंट को देखकर फायर इमोजी शेयर कर रहा हैं।

टाइगर ने भी दिया रिप्लाई

दिशा पटानी का वीडियो देखकर बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्राफ ने भी रिप्लाई दिया। उन्होंने एक फायर इमोजी शेयर करके दिशा के इस वीडियो में अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने हैरान कर देने वाली एक इमोजी को शेयर किया हैं। इसके अलावा उन्होंने हाथ जोड़कर दिशा के इस स्टंट को सुपर बताया है।

फैंस ने कही यह बात

दिशा (Disha patani)

स्टंट वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई फायर इमोजी शेयर करके इसे शानदार बता रहा हैं। तो कोई दिशा के इस स्टंट की तुलना टाइगर से कर रहा हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि टाइगर के साथ रहते-रहते आप उनकी तरह ही स्टंट करने लगी। यह सब टाइगर भैय्या का असर है। तो वहीं यूजर ने लिखा कि बेहद कमाल है आपका स्टंट हैं। आपको इसी तरह फिल्मों में भी स्टंट करते हुए हम देखना चाहते हैं।

बहरहाल दिशा का यह स्टंट वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अब तक लगभग ढाई लाख लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि दिशा इससे पहले भी कई वीडियो कुछ इसी तरह के स्टंट के शेयर कर चुकी है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

Next Story