
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- वीमेंस डे पर दिशा...
वीमेंस डे पर दिशा पटानी ने शेयर किया खतरनाक स्टंट वीडियो, फैंस बोले कभी टाइगर...

आज विश्वभर में महिला दिवस (Women's Day 2021) मनाया जा रहा हैं। यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाता हैं। महिला दिवस को बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने अपने-अपने अंदाज में सेलीब्रेट किया। किसी ने योगा करके इस दिन को सेलीब्रेट किया तो किसी ने फनी वीडियो शेयर करके। अब हाल ही में दिशा पटानी (Disha Patani) ने भी सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह खतरनाक फाईटिंग करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में दिशा (Disha Patani) ने लिखा कि हैप्पी वीमेंस डे। धन्यवाद मुझे मजबूत बनाने के लिए। दिशा का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। एक्ट्रेस की फाईटिंग स्टंट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दिशा भी इस वीडियो में बेहद खतरनाक स्टंट कर रही हैं। दिशा का यह फाईटिंग स्टंट वीडियो देखकर फैंस को टाइगर याद आ रही हैं। लिहाजा वह खुद को टाइगर का नाम लेकर कमेंट करने से रोक नहीं सके। एक फैंस ने लिखा कि कभी यह स्टंट टाइगर पर भी आजमा कर देखों।
बता दें कि दिशा पटानी (Disha Patani) की तरह ही टाइगर श्राफ भी जमकर स्टंट करते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर जमकर इस तरह के स्टंट वीडियो भरे पड़े हुए हैं। कई वीडियो में तो टाइगर दिशा को यह स्टंट सिखाते हुए भी नजर आ चुके हैं। लिहाजा फैंस दिशा का यह स्टंट देखकर टाइगर को याद कर बैठे और उन्हें लेकर दिशा से सवाल भी पूछ डाला।
दिशा (Disha Patani) के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह अनिल कपूर के साथ फिल्म मलंग में नजर आई थी। तब से उनकी अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं। साल 2021 में संभवतः वह सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आएं। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं। लेकिन यह तो तय है कि दिशा की अगली फिल्म राधे हैं।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दिशा (Disha Patani) एवं सलमान की यह फिल्म कब तक रिलीज होगी। तो वहीं दिशा अक्सर टाइगर श्राफ के साथ स्पाॅट की जाती हैं। खबर है कि दोनों सितारें एक-दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन कभी दिशा एवं टाइगर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर से दिया खास चैलेंज, देखें वीडियो
विक्की कौशल पहुंचे उरी बेस, कई तस्वीरें की शेयर
शिल्पा शेट्टी ने महिला दिवस पर शेयर किया वीडियो, बेहद रोमेंटिक अंदाज में परफार्म करती आई नजर