
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- कंधे पर 70 Kg Heavy...
कंधे पर 70 Kg Heavy Weight रख एक्सरसाइज करती दिखी दिशा पटानी, तो टाइगर की बहन कृष्णा ने किया यह कमेंट
.jpg)
दिशा पटानी (Disha Patani) इन दिनों अपनी फिटनेस खासा ध्यान दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस कंधे में 70 किलो हैवी वेट रखकर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी पार्ट में वह पेट पर 30 किलो का वजन रखकर जमकर पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के एक्सरसाइज का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं।
वायरल हो रहे वीडियो को उनके फैंस सहित बाॅलीवुड के सेलीब्रिटी खूब पसंद कर रहे हैं। दिशा (Disha Patani) के इस वीडियो पर टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा श्राफ ने भी कमेंट किया हैं। कृष्णा ने लिखा कि वाउ दिशू। बता दें कि दिशा इन दिनों अपनी बाॅडी पर खूब ध्यान दे रही हैं। कभी वह स्टंट करते हुए सोशल मीडिया में नजर आती है तो कभी एक्सरसाइज।
बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था। जिसमें वह टाइगर श्राफ जैसे शानदार स्टंट करती हुई नजर आई थी। जिसे उनके चहेतों ने खूब पसंद किया था। साथ ही कमेंट किया था कि टाइगर ने दिशा (Disha Patani) को भी स्टंट सिखा दिया। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दिशा सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आएगी।

इससे पहले दिशा फिल्म भारत में सलमान खान के साथ डांस परफार्म करती हुई नजर आई थी। फिल्म राधे 13 मई 2021 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में प्रमुख रूप से सलमान खान, दिशा पटानी(Disha Patani) , जैकी श्राफ, रणदीप हुड्डा नजर आएंगे।




