
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Devoleena Bhattacharya...
Devoleena Bhattacharya ने किया असम बिहू डांस, वीडियो हुआ वायरल

टीवी की पाॅपुलर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्या (Devoleena Bhattacharya) का सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस असम का बिहू डांस कर रही हैं। उनके डांस स्टेप को जो भी देख रहा है वह उसे बार-बार देख रहा हैं। क्योंकि वीडियो में देवोलीना के डांस स्टेप काफी कमाल के हैं। इस तरह के डांस स्टेप शायद ही वह पहले कभी की हो।
देवोलीना (Devoleena Bhattacharya) के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया में उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि जब वह अपने होम टाउन पहुंचती है तो वह इस तरह के डांस करती हैं। एक्ट्रेस के इस डांस 41 हजार लाइक मिल चुके है। देवोलीना के ज्यादातर फैंस उनके इस डांस स्टेप को पसंद कर रहे हैं।
बताते चले कि देवोलीना (Devoleena Bhattacharya) साथ निभाना साथिया सीरियल में गोपी बहू का किरदार निभाती हैं। वह इस किरदार को लेकर सबसे ज्यादा पाॅपुलर हैं। इसके अलावा देवोलीना बिग बाॅस सीजन 13 में भी नजर आई थी। जिसमें वह बीमार होने के चलते शो से बाहर हो गई थी। सीजन 13 के अलावा देवोलीना सीजन 14 में भी नजर आ चुकी हैं। इस दौरान देवोलीना सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। माना यह जा रहा था कि अगर वह सीजन 13 में बीमार न पड़ती तो वह सेकण्ड रनरअप होती।
अपने अभिनय के साथ ही देवोलीना (Devoleena Bhattacharya) सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहती है। जहां वह आए दिन अपनी तस्वीरें एवं वीडियो शेयर करती रहती हैं। देवोलीना को सोशल मीडिया में लगभग 2 मिलियन लोग फालो करते हैं। देवोलीना एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही भरत नाट्य नृत्य के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल वह अपनी असम के बिहू डांस को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हर कोई उनके इस डांस स्टेप को खूब पसंद कर रहा है।
Women's Day पर दिशा पटानी ने शेयर किया खतरनाक स्टंट वीडियो, तो फैंस ने किया यह कमेंट




