एंटरटेनमेंट

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया है। वे 88 साल की थीं। बुधवार शाम उन्होंने मुंबई स्थित घर में ही अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया है। वे 88 साल की थीं। बुधवार शाम उन्होंने मुंबई स्थित घर में ही अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो निम्मी लंबे समय से बीमार थीं। एक्ट्रेस के निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शोक जताया है। ऋषि कपूर ने उन्हें याद करते हुए लिखा है, "भगवान आत्मा को शांति दे। शुक्रिया निम्मी आंटी 'बॉबी' के प्रीमियर पर शुभकामनाएं और प्यार देने के लिए। आप आरके (राज कपूर) परिवार का हिस्सा रही हैं। 'बरसात' आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।"

इसी तरह महेश भट्ट ने लिखा है, "आप अपनी इच्छा से अपने दिल को जीत सकते हैं, लेकिन अंत में मौत से धोखा खा जाते हैं। अलविदा निम्मी। गुजरे जमाने की एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में निधन।"

दिव्या दत्ता ने निम्मी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, "आपकी आत्मा को शांति मिले निम्मी जी। आप अपनी मुस्कराहट और जादूभरी निगाहों से पर्दे पर आग लगा देती थीं। 'अमर', 'उड़न खटोला', 'आन' आपकी कुछ यादगार फिल्में हैं।"

जावेद जाफरी ने निम्मी के साथ वाली अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "कुछ साल पहले मुझे चार क्लासिक बॉलीवुड ब्यूटीज के साथ फ्रेम साझा करने का मौका मिला था। बाएं से अर्ज़ा, निम्मी, कुमकुम, अमीता। निम्मी आंटी के निधन पर इसकी याद आ गई।"

50-60 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस निम्मी 50 और 60 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म 'बरसात'(1949) से ब्रेक दिया था। उन्होंने ही उनका नाम नवाब बानो से बदलकर निम्मी रखा था। उन्होंने 'बरसात' के अलावा 'आन', 'कुंदन', 'मेरे महबूब' और 'पूजा के फूल' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 2007 में उनके पति अली रजा का निधन हो गया था, जो राइटर थे।

Next Story