एंटरटेनमेंट

मनोज वाजपेयी से बेहद नफरत करते हैं काॅमेडियन सुनील पाल, कहा- बद्तमीज व गिरा हुआ इंसान

Manoj Shukla
27 July 2021 2:18 AM IST
मनोज वाजपेयी से बेहद नफरत करते हैं काॅमेडियन सुनील पाल, कहा- बद्तमीज व गिरा हुआ इंसान
x
काॅमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) अपने बयानों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने अपने बयान से बाॅलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी पर निशाना साधा है।

मुम्बई। काॅमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) अपने बयानों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने अपने बयान से बाॅलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी पर निशाना साधा है। मनोज वाजपेयी को उन्होंने बद्तमीज व गिरा हुआ इंसान कहा हैं। साथ ही उन्होंने वेब सिरीज द फैमिली मैन को आड़े हाथों लिया है।

दरअसल हाल में राज कुन्द्रा व पोर्नग्राफी फिल्मों पर सुनील पाल से राय मांगी गई। तो उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म पर सेंसरशिप न होने के कारण लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। अश्लील कंटेंट पेश करते हैं। ऐसी वेब सिरीजें तैयार करते हैं जिसे फैमिली के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता है। आगे सुनील कहते है कि मैं कुछ खास लोगों का नाम लेना चाहता हूं। जिनसे मैं बेहद नफरत करता हूं। इनमें मनोज वाजपेयी प्रमुख हैं।

कहा बद्तमीज व गिरा इंसान

सुनील पाल (Sunil Pal) कहते है कि मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) कितने भी बड़े एक्टर हो, उन्हें भले ही कितने अवार्ड मिल चुके हो, लेकिन असल में वह बेहद बद्तमीज व गिरे हुए इंसान हैं। आगे सुनील कहते है कि मनोज (Manoj Bajpayee) को राष्ट्रपति अवार्ड मिल रहा है, लेकिन वह फैमिली आॅडियंस के लिए क्या कर रहे हैं। वह ऐसी वेब सिरीज बना रहे हैं जिसमें यह दिखाया जाता है कि तुम्हारी बीवी का चक्कर कहीं और चल रहा है। नाबलिग बच्ची बाॅयफ्रेंड से गप्पे लड़ा रही है और मासूम बेटा अपनी उम्र से ज्यादा..। ऐसी फैमिली होती है क्या!

बता दें कि सुनील पाल (Sunil pal) यहीं नहीं रूके। उन्होंने मिर्जापुर वेब सिरीज पर भी अपने बयानों से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सिरीज में जितने भी बद्तमीज लोग हैं मैं उन सबसे से नफरत करता हूं। ये सब बंद होनी चाहिए। ये भी एक पोर्न है। पोर्न सिर्फ दिखाने से नहीं होता है बल्कि विचारों का भी पोर्न होता है।

Next Story