एंटरटेनमेंट

Box Office : मिले-जुले रिव्यूज के बीच जानिए 'संजू' के पहले दिन का हाल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:56 AM GMT
Box Office : मिले-जुले रिव्यूज के बीच जानिए संजू के पहले दिन का हाल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' के जलवे पहले शो से नजर आ रहे हैं। शुक्रवार तो इसके नाम है ही, शनिवार और रविवार को लेकर असमंजस इसलिए है क्योंकि फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं।

यह राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्मों से अलग है। कई जगह इसे उनकी सबसे कमजोर है और ईमानदार भी यह नहीं है।

संजय दत्त की केवल दो बुराइयों पर यह फोकस करती है। ड्रग्स और टाडा के दाग को यहां साफ करने की कोशिश की गई है।

फिल्म के लिए माहौल काफी अच्छा बना तो इसके शो फुल चल रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म को तगड़ी कमाई मिलने वाली है, क्योंकि सिनेमाघरों ने चार दिन पहले से बुकिंग शुरू कर दी है। पहले दिन के तमाम शो की बुकिंग पर नजर डाले तो हर शो में गिनी-चुनी सीट्स ही शेष हैं।

इस लिहाज से लग रहा है कि पहले दिन 35 करोड़ रुपए जेब में आ सकते हैं। अगर एेसा होता है तो यह सलमान की ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का अॉलटाइम रिकॉर्ड तोड़ देगी है। सलमान की फिल्म ने पहले दिन 34.10 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे, लेकिन ध्यान रहे कि वो छुट्टी का दिन नहीं था।

इसे बिना किसी शक के साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज कहा जा सकता है। 'संजू' की सबसे बड़ी ओपनिंग का इंतजाम फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने भी कर रखा है। यह प्रोडक्शन हाउस इसे 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज कर रहा है। इतनी तादाद पर यह फिल्म 40 करोड़ तक कमा सकती है।

फिल्म की लंबाई पौने तीन घंटे की है। इस वजह से शो कम ही है। एक दिन में एक स्क्रीन पर 5 शो की गुंजाइश बनती है, इसलिए टिकट महंगे हैं। यह भी संभावना है कि यह ज्यादा दिनों तक चले और एक स्तर पर रोज कमाई करती रहे।

संजय दत्त इसमें अपनी कहानी खुद सुना रहे हैं। दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा सबकी मौजूदगी इसे खास बनाती है। रणबीर कपूर सब पर भारी हैं। विक्की कौशल फिल्म में रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। उनका रोल हर हीरोइन से ज्यादा है। विक्की ने किया भी बढ़िया है। रणबीर के बाद वे ही इस फिल्म में याद रहते हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story