एंटरटेनमेंट

Bollywood News : चित्रांगदा से लेकर करिश्मा कपूर तक, पहली शादी टूटी तो आज तक नहीं बसाएं दूसरी बार घर

Manoj Shukla
12 April 2021 6:04 PM IST
Bollywood News : चित्रांगदा से लेकर करिश्मा कपूर तक, पहली शादी टूटी तो आज तक नहीं बसाएं दूसरी बार घर
x
Bollywood News : बाॅलीवुड इंडस्ट्री आजाद ख्यालों की है। यहां रिश्ते टूटना एवं जुड़ना आम बात हैं। इस इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस जो पहली दफा दिल टूटने के बाद सब भूलकर आगे बढ़ चुकी हैं। तो कई ऐसी भी है जो धोखा खाने के बाद दोबारा शादी करने के बारे में कभी नहीं सोचा। तो चलिए जानते है उन एक्ट्रेसों के बारे में जो आज अकेली जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।

Bollywood News : चित्रांगदा से लेकर करिश्मा कपूर तक, पहली शादी टूटी तो आज तक नहीं बसाएं दूसरी बार घरकरिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर 90 की दशक की पाॅपुलर अभिनेत्री है। करिश्मा एक समय अभिषेक बच्चन को लेकर सुर्खियों में थी। यहां उनकी सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। लेकिन यह शादी लम्बे समय तक नहंीं चल सकी। लिहाजा करिश्मा ने संजय से तलाक लेकर अकेली जिंगदी बिता रही हैं।

चित्रांगदा सिंह

अक्षय कुमार के साथ फिल्म देसी ब्वाॅय में नजर आने वाली चित्रांगदा आज अकेली जीवन व्यतीत रहती हैं। इस समय वह सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं। जहां अपनी एक्टिविटी से अपने फैंस को रूबरू कराती रहती हैं। चित्रांगदा ने 2001 में प्रोफेशन गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा के साथ शादी कर ली। लेकिन साल 2015 में दोनों अलग रहने लगे। चित्रांगदा का एक बेटा हैं। जो उन्हीं पास रहता है।

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी ने परदेश फिल्म से बाॅलीवुड में डेब्यु किया था। इस दौरान उन्होंने ढेर सारी फिल्मों में काम किया। साल 2006 में महिमा ने बिजनेसमैन बाॅबी मुखर्जी से शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटी एरियाना हुई। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के ख्यालात टकराने लगे। लिहाजा साल 2015 में वह तलाक लेकर अलग रहने लगी। एक इंटरव्यू के दौरान महिमा ने पति पर जमकर आरोप लगाए थे।

इन एक्ट्रेसों के अलावा बीते जमाने की एक्ट्रेस अमृता सिंह एवं आमिर खान की एक्स पत्नी रीना दत्ता भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। इन दोनों एक्ट्रेस ने अपने पति से तलाक लेने के बाद दोबारा फिर कभी जीवन बसाने के बारे में नहीं सोचा। ये आज अपने बच्चों के साथ हैप्पी लाइफ को इंज्वाॅय कर रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुई कोरोना का शिकार, पोस्ट शेयर कर लिखा दुआ करों

Malaika Arora और Arbaaz Khan के अलग होने का था ये कारण, शायद ही आप जानते हो..

इंडियन आइडिल 12: विशाल ददलानी से लेकर नेहा कक्कर तक जानिए कौन प्रति एपिसोड कितनी लेता है फीस

Next Story