एंटरटेनमेंट

Bollywood News : शादी के बाद बाॅलीवुड की इन दिग्गज एक्ट्रेसों ने नहीं बदला अपना सरनेम, सामने आई यह वजह!

Manoj Shukla
14 July 2021 12:02 PM GMT
Bollywood News : शादी के बाद बाॅलीवुड की इन दिग्गज एक्ट्रेसों ने नहीं बदला अपना सरनेम, सामने आई यह वजह!
x
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने शादी के बाद अपने सरनेम चेंज कर लिए। इन एक्ट्रेसों ने अपने सरनेम के आगे अपने पति के सरनेम को जोड़ा।

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने शादी के बाद अपने सरनेम चेंज कर लिए। इन एक्ट्रेसों ने अपने सरनेम के आगे अपने पति के सरनेम को जोड़ा। लेकिन इसके इतर कई ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जो शादी के बाद अपने सरनेम के आगे अपने पति का सरनेम नहीं जोड़ा।

Bollywood News : शादी के बाद बाॅलीवुड की इन दिग्गज एक्ट्रेसों ने नहीं बदला अपना नाम, सामने आई यह वजह!

इन एक्ट्रेसों ने जोड़ा पति का सरनेम

बाॅलीवुड सेलेब्स की शादियां जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। फिर चाहे ऐश्वर्या राय की शादी रही हो या फिर प्रियंका चोपड़ा की। शादी होते ही ये एक्ट्रेस अपने नेम के आगे पति का सरनेम को भी जोड़ा हैं। जैसे ऐश्वर्या राय अब अपने नाम के आगे ऐश्वर्या राय बच्चन लिखती हैं। तो इसी तरह प्रियंका चोपड़ा भी अब प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखती हैं। लेकिन कई ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जो अपने सरनेम के आगे पति के सरनेम को जोड़ना ठीक नहीं समझा।

Bollywood News : शादी के बाद बाॅलीवुड की इन दिग्गज एक्ट्रेसों ने नहीं बदला अपना नाम, सामने आई यह वजह!

इन्होंने नहीं जोड़ा सरनेम

अक्षय कुमार एवं ट्वींकल खन्ना (Twinkle Khanna) बाॅलीवुड के सबसे पाॅपुलर कपल हैं। इनकी शादी को एक लम्बा समय बीत चुका हैं। अब इनके बच्चे भी बड़े हो चुके हैं। बावजूद इसके ट्वींकल आज भी अपने पुराने नाम से ही जानी जाती हैं। ट्वींकल ने अपने नेम के आगे अपने पति का सरनेम आज तक नहीं जोड़ा। वह आज भी ट्वींकल खन्ना के नाम से ही जानी जाती हैं।

Bollywood News : शादी के बाद बाॅलीवुड की इन दिग्गज एक्ट्रेसों ने नहीं बदला अपना नाम, सामने आई यह वजह!

विद्या बालन

विद्या बालन (Vidya Balan) आज बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की हैं। जब शादी के बाद उनसे सरनेम चेंज करने को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस का कहना था कि जिस तरह सिद्धार्थ राय कपूर बालन नहीं बन सकते है ठीक उसी तरह विद्या बालन ही रहेगी।

Bollywood News : शादी के बाद बाॅलीवुड की इन दिग्गज एक्ट्रेसों ने नहीं बदला अपना नाम, सामने आई यह वजह!

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली से बड़ी धूमधाम से शादी इटली में की थी। अनुष्का को आज भले ही विरूष्का के नाम से जाना जाता हो। लेकिन अनुष्का ने कभी अपने सरनेम के आगे कोहली शब्द नहीं जोड़ा।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) बाॅलीवुड में डिंपल गर्ल नाम से फेमस हैं। लेकिन उन्होंने शादी के बाद भी अपने सरनेम में कोई बदलाव नहीं किया। जब एक बार उनसे इस बारे में मीडिया कर्मियों द्वारा सवाल किया गया तो उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि किसी की पत्नी की तुलना में अपने पिता की बेटी रहीं हूं। इसलिए मैं अभी इसे नहीं बदल रही हूं।

Next Story