
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड अभिनेत्री...
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे के राज कुंद्रा से तार जोड़े गए, बायकॉट की मांग उठी, जानिए क्या है मामला...

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #BoycottRadhikaApte ट्रेंडिंग पर है. लोग बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे पर गुस्सा निकाल रहें हैं एवं बायकॉट की मांग कर रहें हैं. साथ ही Pornography Films बनाने के आरोप में जेल में बंद राज कुंद्रा के साथ उनका तार जोड़ा जा रहा है.
आइये जानते हैं क्या है मामला
दरअसल, इन दिनों राधिका आप्टे (Radhika Apte) सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म या एक्टिंग नहीं है. लोग उन्हें अश्लील फिल्मों में अश्लील सीन देने और अश्लीलता फैलाने की वजह से बायकॉट की मांग कर रहें हैं.
ट्विटर पर #BoycottRadhikaApte ट्रेंडिंग पर है. राधिका लीक से हटकर अर्टिस्टिक फिल्मों और अपने संजीदा किरदारों के लिए जानी जाती हैं, वह अपने कैरक्टर, फिल्में और मीडियम में एक्सपेरिमेंट करने में दिलचस्पी रखती हैं. 'अहिल्या', 'क्लीन शेवन', 'दैट डे आफ्टर एवरीडे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं राधिका की आलोचना लोग अश्लील कंटेंट के प्रमोशन की वजह से कर रहे हैं.
When it comes to Kathua entire #Bollywood gang was with Placard
— Rahul Jaiswal (@Rahul22578409) August 13, 2021
Why these people silent on #RajKundra ?
Habit of bollywood to defame degrad our culture #BoycottRadhikaApte pic.twitter.com/icQ3Kp1TIi#BoycottRadhikaApte
कई लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी और पॉर्न केस को लेकर राधिका और अन्य बॉलिवुड सिलेब्रिटीज़ ने कैसे चुप्पी साध रखी है. यह कहीं न कहीं राज कुंद्रा केस का असर ही है, जो गुस्सा बनकर लोगों के रिऐक्शन में नजर आ रहा है.
कुछ ट्विटर यूजर्स ने राज कुंद्रा के अरेस्ट और कथित पॉर्नोग्राफी फिल्म मेकिंग पर राधिका की चुप्पी पर निशाना साधा है. इस व ऐक्ट्रेस की 'पार्च्ड' और 'हंटर' जैसी फिल्मों को लेकर भी लोग उन्हें बॉयकॉट करने की बातें कर रहे हैं. गुस्से में नजर आ रहे इन लोगों का कहना है कि राधिका इंडियन कल्चर के उलट काम करती हैं.
THEY ARE AGAINST OUR CULTURE😡@YogiDevnath2#BoycottRadhikaApte pic.twitter.com/zysfA7Ud3G#BoycottRadhikaApte
— Raju Lodhi (@RajuLod55399059) August 13, 2021
हाल ही में राधिका अपनी न्यूड क्लिप को लेकर भी चर्चा में रहीं, जो उनकी फिल्म 'क्लीन शेवन' की थी. तस्वीरें काफी वायरल हुईं, जिससे परेशान राधिका ने कहा था, 'मैं चार दिनों तक घर से बाहर कदम भी नहीं रख पाई थी. मेरा ड्राइवर, मेरा वॉचमैन, मेरे स्टाइलिस्ट का ड्राइवर मुझे उन तस्वीरों से पहचान रहे थे.
Bollywood always makes anti-Hindu movies.#BoycottRadhikaApte@beingarun28 @YogiDevnath2 pic.twitter.com/80pEkQirAU
— 🙏अभिषेक सिंह🙏 (छात्रसंघ अध्यक्ष) (@Abhi_9123) August 13, 2021
वायरल हो रही कॉन्ट्रोवर्शियल तस्वीरें बिना कपड़ों के सेल्फी थीं. कोई भी समझदार इंसान उन्हें देखता तो समझ जाता कि वो मैं नहीं थी या फिर वो उन्हें इगनोर कर देता.' इसी दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'पार्च्ड' को लेकर भी बातें की थीं. उन्होने कहा था, 'जब मुझे Parched फिल्म में बोल्ड सीन देना था तो मुझे अहसास हुआ कि अब कुछ भी छिपाने को बचा नहीं है.'
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




