
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार...
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा आज शादी के पवित्र बंधन में बंधेगे

एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी आज बड़ी ही धूमधाम से होने वाली है। बॉलीवुड की शानदार इस शादी की पहले ही उनके प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन (Preewedding Celebration) की तस्वीरें और वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।अभी दोनों की सगाई का एक वीडियो आया है। जिसमें राजकुमार अपनी लेडी लव पत्र लेखा के घुटनों के बल बैठकर प्रपोज (Propose) करते नजर आ रहे हैं । सगाई का यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के लग्जरी रिसॉर्ट ' द ओबेरॉय सुखविलास' सुखविलास में हुआ और इसमें दोनों (Rajkummar Rao Patralekhaa exchange engagement rings) के ओर बेहद करीबी दोस्त और परिजनों को ही बुलाया गया।
राजकुमार राव और अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ आज के ही दिन शादी के बंधन में बंद कर जीवन की नई शुरुआत करेंगे 14 नवंबर यानी कि आज अपनी सालों की दोस्ती को एक नए रिश्ते में बदलने जा रहे हैं। चंडीगढ़ में राजकुमार राव और पत्र लेखन के परिवार पक्ष के लोग आशीर्वाद और कुछ गिने-चुने दोस्तों की मौजूदगी शादी की सारी रस्में निभाई जाएगी।
हुमा- कुरैशी और फराह खान ने समारोह में की शिरकत
यह कार्यक्रम चंडीगढ़ की लग्जरी रिसॉर्ट 'द ओबेरॉय सुखविलास 'में होगा। इस समारोह में बेहद करीबी दोस्तों और परिजनों को शामिल किया गया है और ऐसी खबर आ रही कि इस समारोह में हुमा कुरैशी, शकील सलीम और फरहा खान की मौजूदगी थी।
फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज
सगाई की अंगूठी एक्सचेंज करने के लिए ' शाहिद ' एक्टर घुटनों के बल बैठकर ,पत्रलेखा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्मों में फिल्माए गए दृश्य की तरह पत्रलेखा से कहा 'मुझसे शादी करोगी' इस पर पत्रलेखा ने प्रपोजल को सुनते ही घुटनों के बल बैठ गई और राजकुमार राव को पहले अंगूठी पहना दी ।वीडियो में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं, सगाई का आउटफिट ने उनके लुक को और भी बढ़ा दिया है।
सगाई के लिए आउटफिट की थीम रखी गई थी
ब्लैक एंड वाइट रंग के आउटफिट में दोनों कपल बेहद ही क्यूट लग रहे थे। वीडियो में मेहमानों के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही उनके फैंस ने वेन्यू के कई फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों को देखकर एक बात तो क्लियर है कि ब्लैक एंड वाइट कपड़े में सारे गेस्ट नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समारोह में शिरकत करने वाले गेस्ट के लिए भी कलर थीम रखी गई थी।
अपने खूबसूरत से रिश्ते का इजहार किया
गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा 10 सालों से एक दूसरे को डेट करते आए है और बाकी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तुलना में इन्होंने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया ।दोनों दोनों साथ में कई तस्वीरें पहले भी शेयर करते रहे हैं ,मीडिया से बातचीत करने के दौरान भी कई बार दोनों एक दूसरे का जिक्र करते हुए पाया गया है।
Article by Monika Tripathi
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




