
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- कोरोना पॉजिटिव हुए...
कोरोना पॉजिटिव हुए बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी, रोंकी गई फिल्म की शूटिंग

मुंबई. बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Bollywood Actor Manoj Bajpayee COVID-19 Positive) आई है. उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. इस सिलसिले में फिल्म की टीम की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है. टीम ने उम्मीद जताई है कि वे जल्द ही फिट हो जाएंगे.
अभिनेता मनोज बाजपेयी अभी Despatch फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. Despatch के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं. फिल्म टीम तरफ से बताया गया है कि मनोज ने खुद को क्वारंटाइन कर रखा है. वे काफी सावधानियां बरत रहें हैं, जल्द ही रिकवर होंगे. हम उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
Read This : कोरोना के शिकार हुए बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, पॉजिटिव आई COVID-19 की रिपोर्ट
बता दें मनोज के पहले Despatch फिल्म के डायरेक्टर कानू बहल भी कोरोना के शिकार हो चुके हैं. Despatch फिल्म क्राइम जर्नलिज्म पर आधारित है. इस फिल्म को लेकर मनोज काफी उत्साहित हैं, उन्होंने फिल्म के सम्बन्ध में एक न्यूज़ पोर्टल में इंटरव्यू भी दिया था.
Actor Manoj Bajpayee has tested positive for #COVID19 & is in self-quarantine at his home, his team releases a statement.
— ANI (@ANI) March 12, 2021
(File photo) pic.twitter.com/epldw2hJKu
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




