
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- टाॅलीवुड एक्टर महेश...
टाॅलीवुड एक्टर महेश बाबू की वैनिटी वैन है काफी एक्सपेसिंव, जानिए क्या-क्या हैं सुविधाएं

टाॅलीवुड के फेमस एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी वैनिटी वैन को लेकर सुर्खियों हैं। कहा जा रहा है कि उनकी वैनिटी वैन में ढेर सारी सुविधाएं हैं साथ ही इसकी कीमत भी काफी एक्सपेंसिव हैं। महेश बाबू (Mahesh Babu) ने इस वैनिटी वैन को तैयार कराने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च किए हैं।

कहा तो यह भी जा रहा है कि महेश बाबू की वैनिटी वैन शाहरूख खान की वैनिटी वैन से भी महंगी हैं। बीते दिनों महेश बाबू तमन्ना भाटिया एवं संदीप रेड्डी वेंगा के साथ एक ऐड शूट में वैनिटी बैन के साथ पहुंचे थे। जहां उनके ऐड की कम उनके वैनिटी वैन की सबसे ज्यादा चर्चा रही।
करोड़ों में तैयार हुआ इंटीरियर
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महेश बाबू (Mahesh Babu) की वैनिटी वैन का इंटीरियर लगभग 2 करोड़ रूपए में तैयार किया गया है। उनकी इस वैन में सेटेलाइट टीवी, कोल्ड एवं हाॅट वाॅटर फेशिलिटी वाला वाॅशरूम, बेड रूम, मिनी किचन, मीटिंग रूम आदि मौजूद हैं। इस वैन को डिजाइन पुणे बेस्ड एक आॅटोमोबाइल डिजाइनर द्वारा किया गया है। महेश बाबू (Mahesh Babu) ने पहले इस वैनिटी वैन को तैयार कराने में 6.25 करोड़ रूपए खर्च किए थे। बाद में उन्होंने इंटीरियर डिजाइन के लिए 2 करोड़ रूपए खर्च किए। इस तरह कुल मिलाकर 8.26 करोड़ रूपए महेश बाबू ने वैनिटी वैन में खर्च किए।
एड शूट की शेयर की तस्वीर
महेश बाबू (Mahesh Babu) ने हाल में एक एड शूट की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की हैं। इस तस्वीर में वह टी-शर्ट पहने हुए और हाथ में मंग लिए हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट पर आशुतोष गोवरीकर ने अपना रिएक्शन दिया तो महेश बाबू इमोजी के द्वारा उन्हें शुक्रिया अदा किया। तो वहीं महेश बाबू (Mahesh Babu) की पत्नी नम्रता शिरोड़कर ने भी फायर इमोजी के द्वारा अपनी प्रक्रिया महेश बाबू की तस्वीर में दी हैं। जिसे यह माना जा रहा है कि नम्रता को महेश बाबू इस तस्वीर में बेहद ही हाॅट लग रहे हैं। महेश बाबू की इस तस्वीर में उनके ढेर सारे फैंस ने भी रिएक्शन और एक्टर का हैण्डसम का लुक बताया।
सलमान खान की सलाह मानकर कियारा ने बदला था अपना नाम, जानिए क्या था एक्ट्रेस का पहले नाम
Sonam Kapoor ने पति के लिए बालों में कराया पर्पल कलर, वीडियो वायरल
जब Akshay Kumar ने रणवीर के सामने दीपिका पादुकोण को लेकर कह दी ऐसी बात, हैरान रह गए थे एक्टर, फिर..




