एंटरटेनमेंट

शादी के बाद ये करेंगी रीवा की राजकुमारी मोहिना, खोले कई राज...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
शादी के बाद ये करेंगी रीवा की राजकुमारी मोहिना, खोले कई राज...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

डांसर और एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का रोल निभा रही हैं. नायरा की ननद के रोल में मोहिना को काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन मोहिना जल्द ही ये रिश्ता... छोड़ने वाली हैं. इतना ही नहीं मोहिना शादी के बाद एक्टिंग तक छोड़ने वाली हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में 5 साल का लीप आने वाला है. कहा गया था कि लीप के बाद मोहिना के करेक्टर को ज्यादा उम्र का दिखाया जाएगा. इसलिए मोहिना ने ये शो छोड़ने का फैसला किया है. मगर शो छोड़ने की वजह मोहिना ने दूसरे शहर में शिफ्ट होना बताया है.

मोहिना का कहना है कि वे मां का रोल निभाने के लिए असहज नहीं हैं. शो छोड़ने की वजह दूसरे शहर में शिफ्ट होना है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा- ''शादी के बाद मैं एक्टिंग और मुंबई को गुडबाय कह दूंगी. मेरी जिंदगी 180 डिग्री का टर्न लेने वाली है. मैं एक्साइटेड और नर्वस हूं.''

एक्ट्रेस ने कहा, ''मेरे एक्टिंग छोड़ने के फैसले से इंडस्ट्री में मौजूद मेरे दोस्त भी हैरान हैं. लेकिन मैं ऐसी ही हूं. मैं अपने दिल को फॉलो करती हूं. शादी के बाद भी मैं काम जारी रखूंगी. मैं मुंबई डांस करने और कोरियोग्राफ और एक्ट करने आई थी. इस शहर में मेरे सारे सपने पूरे हुए. ''
मालूम हो, मोहिना की इस साल 8 फरवरी को सुयश रावत से सगाई हुई थी. कपल 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेगा. मोहिना, रीवा के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मोहिना टीवी वर्ल्ड का जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी. मोहिना ने सबसे पहले डांस इंडिया डांस-3 किया था. वो एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं. डांस शो ने उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाई.
Next Story