एंटरटेनमेंट

बिग बाॅस फेम आरती सिंह ने खरीदी थार कार, वीडियो शेयर कर दिखाया गाड़ी का लुक

Manoj Shukla
28 March 2021 4:24 PM IST
बिग बाॅस फेम आरती सिंह ने खरीदी थार कार, वीडियो शेयर कर दिखाया गाड़ी का लुक
x
बिग बाॅस फेम आरती सिंह (Arti singh) ने हाल ही में थार कार (Thar Car)  की खरीदी की है। जिसका वीडियो आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया में शेयर किया हैं। इस दौरान आरती सिंह बेहद खुश नजर आई। वीडियो शेयर करते हुए काॅमेडियन कृष्णा ने बताया कि आरती सिंह ने इस कार को खुद के पैसों से खरीदी हैं।

उन्होंने इसके लिए एक पैसे की भी किसी से मदद नहीं ली हैं। वीडियो में कृष्णा ने आरती सिंह की नई अलीशान कार का पूरा लुक दिखाया हैं। वीडियो में आरती सिंह कार पर बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह बेहद हैप्पी दिखी। आगे कृष्णा कहते है कि इस कार को मैं शूटिंग पर लेकर जाउंगा। तुम स्वीफ्ट चलाना।

वीडियो को साझा करते हुए कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती सिंह को बधाई दी हैं। बता दें कि आरती सिंह सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं जहां वह आए दिन अपनी तस्वीरें एवं वीडियो शेयर करती रहती हैं। आरती सिंह साल 2019 में बिग बाॅस को लेकर जमकर सुर्खियों में रही हैं। इस शो में वह बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थी।

जहां उन्होंने अपनी एक्टिविटी से लोगों का जमकर मनोरंजन किया था। फिलहाल आरती सिंह अपने थार कार को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। आरती सिंह टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अब तक कई सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं।

Next Story