
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Big B Health Updates :...
Big B Health Updates : कल अमिताभ बच्चन हो जाएंगे हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज, आंख का इलाज कराने हुए भर्ती

Big B Health Updates : बाॅलीवुड के महानायक बीते दिनों हाॅस्पिटल में आंखों का इलाज कराने के लिए भर्ती हुए हैं। वह कल यानी कि सोमवार को हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। खबरों की माने तो बिग बी की मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी हो गई हैं। वह पूर्णतः ठीक है। 24 घंटे तक वह डाॅक्टरों की निगरानी में रहेंगे इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि बीते दिनों बिग बी ने अपने ब्लाॅग में लिखा था कि मेडिकल कंडीशन...सर्जरी नहीं लिख सकता।
बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों 78 वर्ष के हैं। वह इस उम्र में होने के बाद भी खूब मेहनत करते हैं। वह सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहते हैं। जहां आए दिन वह ढेर सारी पोस्ट करते रहते हैं। इसके अलावा वह समय-समय पर ब्लाॅग भी लिखते हैं। इन सबके अलावा अमिताभ की इस साल कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। जिसमें ब्रम्हास्त्र, झुण्ड एवं चेहरे मूवी शामिल हैं।
कोरोना के चलते हुए भर्ती
अमिताभ बच्चन साल 2020 में कोरोना के शिकार के हो गए थे। जिसके कारण उन्हें लगभग 20 दिनों तक हाॅस्पिटल में रहना पड़ा था। अमिताभ के साथ ही उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या एवं पोती आराध्या भी कोविड-19 के चपेट में आ गए थे। जिसके कारण भी को हाॅस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान सभी अपने हेल्थ की अपडेट सोशल मीडिया के माध्यम से देते रहते थे।
फैंस ने मांगी सलामती की दुआ
बता दें कि अमिताभ बच्चन की गिनती बाॅलीवुड में सदी के महानायक के रूप में की जाती हैं। अमिताभ के दुनियाभर में फैंस हैं। जब उन्हें अपने चहेते सुपरस्टार अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने की खबर लगी तो वह अपने पोस्ट के माध्यम से बिग बी के सलमाती की दुआ मांगते नजर आए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बिग बी के फैंस ने उनके सलामती की दुआ मांगी हो। जब बिग बी कोविड-19 के चपेट में आए थे तब दुनियाभर के फैंस उनके लिए ट्वीट किए थे और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी।
परिणीति चोपड़ा इस स्टार की है दीवानी, 18 साल की उम्र कर चुकी है पहला किस
गोविंदा की तारीफ में पत्नी सुनीता ने कही यह बात, तो इंडियन आइडल को लेकर सुर्खियों एक्टर