
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Rani Mukherji से पहले...
Rani Mukherji से पहले 8 अभिनेत्रियों कुछ कुछ होता है फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट, कारण जान रह जाएंगे दंग
.jpg)
रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) फिल्म गुलाम के बाद कुछ-कुछ होता फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में शाहरूख खान, रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) एवं काजोल लीड रोल में थी। लेकिन क्या आप जानते है कि रानी मुखर्जी की फिल्म में इंट्री से पहले 8 एक्ट्रेसों ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। नहीं तो चलिए जानते हैं।
रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) आज बाॅलीवुड की पाॅपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में डेब्यु महज 16 साल की उम्र में फिल्म राजा की आएगी बारात से किया था। इस फिल्म के बाद रानी को फिल्म गुलाम मिली। जिसमें उनके अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म में रानी की वाइस को डब किया गया था। क्योंकि आमिर खान (Amir Khan) एवं मेकर्स को लगता था कि उनकी आवाज फिल्मों के लिए परफेक्ट नहीं हैं। इस फिल्म के बाद रानी मुखर्जी की इंट्री फिल्म कुछ कुछ होता हैं में हुई। इस फिल्म को करण जौहर तैयार कर रहे थे।
उन्होंने शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) एवं काजोल को फिल्म में कास्ट कर लिया था। रानी (Rani Mukherji) वाले किरदार के लिए वह एक्ट्रेस को तलाश रहे थे। इस किरदार को लेकर करण जौहर ने कई एक्ट्रेसों से बात की। लेकिन सभी ने इस रोल को करने से मना कर दिया। क्योंकि सभी को यह लगता था कि उस समय शाहरू खा एवं काजोल की जोड़ी हिट थी। लिहाजा उनके सामने यह रोल दब जाएंगा। जिसके कारण वह रोल को करने से मना कर देती थी। बाद में शाहरूख खान के कहने पर रानी मुखर्जी को इस रोल के लिए कास्ट किया गया।
चूंकि रानी (Rani Mukherji) उस समय फिल्मों के लिए संघर्ष कर रही थी। हाल ही में उनकी फिल्म गुलाम रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी वाइस को रिजेक्ट कर दिया था। लिहाजा रानी अपने वाइस को साबित करना चाहती थी। उन्होंने करण जौहर से रिक्वेस्ट किया कि इस फिल्म में उनकी वाइस को डब न किया जाए। रानी (Rani Mukherji) पर करण भरोसा जताते हुए ऐसा ही किया। फिल्म रिलीज हुई तो आमिर ने फिल्म को देखा और उन्होंने रानी को फोन करके उनकी आवाज की न सिर्फ तारीफ की बल्कि साॅरी बोलते हुए उनकी आवाज को परफेक्ट बताया।
Kangna को पैरेंट्स एक्टर नही बनाना चाहते थे डाॅक्टर, जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें