एंटरटेनमेंट

तलाक के बाद क्या कुछ झेलना पड़ रहा, अब स्क्रीन पर कमबैक को तैयार हैं एक्ट्रेस, आमिर खान से है ख़ास रिश्ता

Aaryan Puneet Dwivedi
8 Dec 2022 12:00 AM IST
Updated: 2022-12-07 18:26:10
एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर का TV इंडस्ट्री में धमाकेदार कमबैक हुआ है
x

एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर का TV इंडस्ट्री में धमाकेदार कमबैक हुआ है

ईवा ग्रोवर को भले ही कोई असली नाम से न जानें, लेकिन इनके काम से इन्हे हर कोई पहचानता है. ईवा टेलीवीजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं हैं साथ ही आमिर खान के साथ इनका एक ख़ास रिलेशन रहा है.

Eva Grover: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस 'ईवा ग्रोवर' एक बार फिर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी हैं. दंगल टीवी पर उनका नया शो 'जनम जनम का साथ' शुरू हो चुका है. इस टीवी शो में एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर का धमाकेदार कमबैक हुआ है. लंबे समय बाद स्क्रीन में वापस आने के बाद उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में भी बताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे तलाक के बाद और सिंगल मदर होने के तौर पर उन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ा है. ईवा का बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के साथ एक ख़ास रिलेशन भी रहा है.

चर्चा में हैं ईवा ग्रोवर

ईवा ग्रोवर, इस नाम को हो सकता है आप न पहचान पा रहें हों. लेकिन इस एक्ट्रेस के काम को लोग बाखूबी पहचानते हैं. ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा दर्द शेयर किया है. इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस कहती हैं, जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं. पिछले कुछ सालों में मेरी निजी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ. मैं हर वक्त भगवान से रास्ता दिखाने की प्रार्थना कर रही थी. कई साल पहले मेरा तलाक हो गया था. बतौर सिंगल मदर मेरी जिंदगी में कई परेशानियां आईं. ये मानसिक और आर्थिक तौर पर बिल्कुल आसान नहीं है.

ईवा आगे कहती हैं, मुझे कई हेल्थ इश्यूज भी हैं. इसलिये मैं मानसिक रूप से काम करने के लिये तैयार नहीं थी. महामारी के बाद मैंने बेहतर फील किया. मुझे महसूस हुआ कि काम करके मैं खुश रहूंगी. ये इंडस्ट्री मेरे लिये बहुत अच्छी रही है. अब मैं कॉंफिडेंट हूं. इसलिये मैं नये शो के साथ नई शुरुआत के लिये पूरी तरह तैयार हूं.

आमिर खान के साथ है ये ख़ास रिलेशन

ये बात शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि ईवा की शादी आमिर खान के स्टेप ब्रदर हैदर अली खान से हुई थी. ईवा का कहना है कि वो 10 साल तक अब्यूसिव मैरिज मेंं रहीं. हालांकि, उन्होंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की. पर ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद 2009 में वो हैदर अली से अलग हो गईं. हैदर अली से ईवा की एक बेटी है, जिसका नाम निष्ठा खान है.

ईवा टेलीविजन पर 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'टशन ए इश्क', 'झांसी की रानी' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story