
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बालीवुड की इन हसिनाओं...
बालीवुड की इन हसिनाओं से इश्क लड़ा चुके है अर्जून कपूर, देखें पूरी लिस्ट

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 30वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अब तक बाॅलीवुड में कई फिल्में कर चुके हैं। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म इश्कजादे से की थी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थी।
इसी फिल्म के बाद परिणीति एवं अर्जुन (Arjun Kapoor) के रिलेशनशिप के किस्से भी सामने आए थे। बाद में दोनों की राहें अलग हो गई। लेकिन आगे भी अर्जुन कपूर के नाम बाॅलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़े। ऐसे में आज बर्थडे ब्वाॅय का नाम अब तक किन-किन हसिनाओं से जुड़ चुका है चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।
अर्पिता खान (Arpita Khan)
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की लाइफ में सबसे पहले आने वाली लड़की अर्पिता खान (Arpita Khan) थी। जो कि सलमान खान की बहन है। अर्जुन कपूर ने 18 साल की उम्र में अर्पिता को डेट किया। वह अर्पिता के साथ रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे। दोनों एक-दूसरे को लगभग दो सालों तक डेट किया। लेकिन बाद में फिर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एवं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बीच भी एक समय नजदीकियां बढ़ गई थी। लेकिन कभी दोनों ने इस रिश्ते को लेकर किसी तरह की बातें नहीं की। खबरों की माने तो फिल्म तेवर से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी।
आथिया शेट्टी (Athiya Shetty)
फिल्मों में इंट्री लेने के बाद से ही आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) का नाम अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जोड़ा जाने लगा। आथिया को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह मेरी बहन की दोस्त है। लिहाजा हमारी जान-पहचान है। एक पार्टी के दौरान आथिया और मैं बातचीत कर रहे थे। मीडिया ने दोनों के साथ देख लिया और इसे डेट से जोड़ा जाने लगा।
बताते चले कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का भले ही नाम अब तक बाॅलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़ चुका हो। लेकिन समय के साथ सबमें विराम लगता गया। वर्तमान में अर्जुन कपूर मलाइका आरोरा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। मलाइका एवं अर्जुन कपूर के डेटिंग का सिलसिला साल 2018 से शुरू हुआ था। जो वर्तमान में भी जारी हैं। मलाइका एवं अर्जुन अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पाॅट किए जाते हैं। दोनों अपनी एक्टिविटी को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते है।