एंटरटेनमेंट

Anushka Sharma की है शाहरुख खान की इन चीजों पर नजर, जानिए कौन है वो चीजें

Aaryan Dwivedi
23 July 2021 4:23 PM IST
Anushka Sharma की है शाहरुख खान की इन चीजों पर नजर, जानिए कौन है वो चीजें
x
शाहरूख खान (Shahrukh khan) को फैंस किंग खान के नाम से भी सम्बोधित करते हैं। शाहरूख की पॉपुलरटी किसी से छिपी नहीं हैं। उनके दुनियाभर में करोड़ों में फैंस हैं।

मुम्बई। शाहरूख खान (Shahrukh khan) को फैंस किंग खान के नाम से भी सम्बोधित करते हैं। शाहरूख की पॉपुलरटी किसी से छिपी नहीं हैं। उनके दुनियाभर में करोड़ों में फैंस हैं। ये फैंस अपने चहेते स्टार को सोशल मीडिया न सिर्फ फालो करते हैं बल्कि उनकी हर एक्टिविटी पर अपनी नजर लगाए रहते हैं। शाहरूख (Shahrukh khan) फिल्म जीरो के बाद से अब तक कोई फिल्म लेकर नहीं आए हैं। लिहाजा उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर की है शाहरूख जल्द ही ‘पठान‘ फिल्म के जरिए एक बार फिर कमबैक करने वाले हैं।

Anushka Sharma की है शाहरुख खान की इन चीजों पर नजर, जाानिए कौन है वो चीजें

फिल्मों के अलावा शाहरूख खान (Shahrukh khan) कई चीजों के कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। तभी तो शाहरूख की इन चीजों पर अनुष्का शर्मा की नजर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का (Anushka Sharma) ने यह साफ किया भी किया था कि वह शाहरूख की तीन चीजें चुराना चाहती हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

दरअसल साल 2016 में शाहरूख (Shahrukh khan) एवं अनुष्का ‘यारो की बारात‘ शो में पहुंचे थे। इस शो के होस्ट साजिद नाडियाडवाला थे। जहां साजिद ने अनुष्का से सवाल किया कि शाहरूख के पास कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप चुराना चाहती हैं। साजिद के इस सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का (Anushka Sharma) ने कहा कि वह सबसे पहले शाहरूख की घड़ियां चुराना चाहती हैं। क्योंकि घड़ियों का उनके पास शानदार कलेक्शन हैं। दूसरी चीज में अनुष्का ने मन्नत का नाम लिया। जबकि तीसरी के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ शाहरूख के लिए भी छोड़ देती हैं। जिस पर शाहरूख बोलते हैं कि हां वैनिटी बैन छोड़ दें। उसमें मैं अपने बच्चों के साथ रह लूंगा।

Anushka Sharma की है शाहरुख खान की इन चीजों पर नजर, जाानिए कौन है वो चीजें

बताते चले कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत शाहरूख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी‘ से किया था। इस फिल्म में शाहरूख एवं अनुष्का की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहली ही फिल्म से अनुष्का छा गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद अनुष्का एवं शाहरूख की जोड़ी कई अन्य फिल्मों में भी नजर आई।

Next Story