एंटरटेनमेंट

The kapil Sharma Show का सामने आया एक और वीडियो, नोरा फतेही से फ्लर्ट करते कपिल आए नजर

Manoj Shukla
17 Aug 2021 5:58 AM GMT
Another video of The kapil Sharma Show surfaced, Kapil was seen flirting with Nora Fatehi
x

फोटो- the kapil sharma show/sony tv

The kapil sharma show एक बार फिर से नए लुक के साथ शुरू होने जा रहा हैं। जिसका एक प्रोमो वीडियो हाल ही में सोनी टीवी के ऑफीशियल सोशल हैण्डिल से शेयर किया गया।

The kapil sharma show एक बार फिर से नए लुक के साथ शुरू होने जा रहा हैं। जिसका एक प्रोमो वीडियो हाल ही में सोनी टीवी के ऑफीशियल सोशल हैण्डिल से शेयर किया गया। जिसमें अजय देवगन एवं नोरा फतेही बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। कपिल इस दौरान दोनों सितारों के साथ जमकर मस्ती करते दिखे। द कपिल शर्मा शो का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं।

प्रोमो वीडियो में अजय देवगन बेहद शानदार तरीके से एंट्री मारते हैं। इसके बाद नोरा फतेही भी अपने डांस से लोगों को मदहोश करती हुई नजर आती हैं। आगे वीडियो में कपिल शर्मा अजय देवगन से पूछते हैं कि अजय देवगन सर आप बताओ नोरा मेरे बारे में क्या सोच रही हैं। अजय देवगन जवाब देते हैं कि वह सोच रही है कि कपिल अपनी बीवी से कितना प्यार करते हैं। अजय का यह जवाब सुनकर कपिल नर्वस होते और कहते है कि आप अपने मन की भड़ास निकल रहे हैं। कपिल आगे एम्मी वीर्क से कहते है कि पाजी आप बताओं। तो एम्मी कहते है कि रक्षाबंधन आने वाला हैं। आपको राखी बांधने की सोच रही हैं। जिस पर कपिल मुंह बनाते हुए नजर आते हैं।

बताते चले कि द कपिल शर्मा शो 21 अगस्त से रविवार व से शनिवार साढ़े 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। कपिल के इस शो का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता हैं। क्योंकि वह इस शो के जरिए कॉमेडी का जोरदार तड़का लगाते हैं। जिसे फैंस जमकर इंज्वॉय करते है। द कपिल शर्मा शो में दुनियाभर के लोग पहुंचते हैं। इस दौरान कपिल शो में लोगों से भी कई बार सवाल-जवाब करते हुए नजर आते हैं। शो में बॉलीवुड के लगभग हर सितारे फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचते हैं। खबरों की माने तो द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में पहले मेहमान के रूप में अक्षय कुमार पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कपिल के साथ जमकर मस्ती की। हालांकि अभी यह शो प्रसारित नहीं हुआ। लेकिन कपिल सेट से अक्षय की एक तस्वीर शेयर कर चुके हैं। जिसमें अक्षय कुमार कपिल शर्मा के पैर छूते हुए नजर आए। कपिल की यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इस प्रोमो वीडियो के जरिए एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो सुर्खियों में है।

Next Story