एंटरटेनमेंट

बाॅलीवुड से आई एक और बुरी खबर, अब Alia Bhatt हुई Corona Positive

Manoj Shukla
2 April 2021 10:08 AM GMT
बाॅलीवुड से आई एक और बुरी खबर, अब Alia Bhatt हुई Corona Positive
x
Alia Bhatt Corona Positive : बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर हैं। कोरोना पाॅजिटिव की लिस्ट में अब आलिया भट्ट भी शामिल हो गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर करके दी हैं। अपने इंस्ताग्राम स्टोरी में एक पोस्ट साझा करते हुए आलिया ने लिखा कि हेलो मैं भी कोरोना पाॅजिटिव हो गई हूं।

Alia Bhatt Corona Positive : बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर हैं। कोरोना पाॅजिटिव की लिस्ट में अब आलिया भट्ट भी शामिल हो गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर करके दी हैं। अपने इंस्ताग्राम स्टोरी में एक पोस्ट साझा करते हुए आलिया ने लिखा कि हेलो मैं भी कोरोना पाॅजिटिव हो गई हूं। जिसके चलते मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। डाॅक्टर के सभी निर्देशों का पालन कर रही हूं। आप सभी के दुआ की जरूरत है।

बाॅलीवुड से आई एक और बुरी खबर, अब Alia Bhatt हुई Corona Positive

रणवीर के निगेटिव होते ही आलिया हुई पाॅजिटिव

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के ब्वाॅयफ्रेंड रणवीर कपूर कोरोना पाॅजिटिव हो गए थे। रणवीर के पाॅजिटिव होने के बाद महाशिवरात्रि के मौके पर आलिया मंदिर पहुंची थी और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी। उस दौरान यह माना जा रहा था कि आलिया भी कोरोना पाॅजिटिव हो सकती है। लेकिन उस समय उनकी रिपोर्ट्स निगेटिव आई थी। अब जब रणवीर कोरोना को मात दे चुके हैं ऐसे में आलिया कोरोना पाॅजिटिव हो गई हैं। आलिया (Alia Bhatt) कैसे कोरोना की चपेट में आई इसकी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि रणवीर के पाॅजिटिव होने के बाद आलिया काफी सतर्कता बरत रही थी। बावजूद इसके वह कोरोना की शिकार हो गई हैं।

आलिया के प्रोजेक्ट

बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बाॅलीवुड की एक्टिव फिल्म स्टारों में से एक है। वह जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिसमें गंगूबाई काठियाबड़ी, आरआआर, ब्रम्हास्त्र जैसी फिल्में शामिल हैं। गंगूबाई फिल्म का बीते दिनों टीजर भी जारी किया जा चुका हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। तो वहीं आरआरआर फिल्म से भी आलिया (Alia Bhatt) का पहला लुक रिवील किया जा चुका हैं। जिसमें आलिया बेहद ही शानदार नजर आई थी। अब आलिया कोरोना पाॅजिटिव हो गई हैं। ऐसे में उनके सभी फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं।

Next Story