एंटरटेनमेंट

Ananya Panday ने पहली बार इस शख्स को किया Kiss, जानिए कौन है वो खुशनसीब

Manoj Shukla
16 Aug 2021 2:41 PM GMT
Ananya Panday ने पहली बार इस शख्स को किया Kiss, जानिए कौन है वो खुशनसीब
x
बालीवुड एक्ट्रेस अनन्या पाण्डेय (Ananya Panday) ने हाल ही में अपने पहले किस के बारे में खुलासा किया हैं। उन्होंने उस शख्स का नाम बताया जिसे वह पहली किस की हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है वह खुशनसीब।

मुम्बई। अनन्या पाण्डेय (Ananya Pandey) अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अनन्या सोशल मीडिया में भी खासा एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी बेहद बोल्ड एवं खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। अनन्या अब तक बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी हैं। हाल ही में अनन्या ने अपने पहले किसिंग सीन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने पहली बार कब और किस शख्स को किस किया।

अनन्या पाण्डेय (Ananya Pandey) बॉलीवुड एक्टर चंकी पाण्डेय की बेटी हैं। स्टार किड्स में अनन्या काफी पॉपुलर हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने सहेलियों को लेकर भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अनन्या तो फिल्मों में डेब्यु कर चुकी हैं। लेकिन उनकी कई ऐसी सहेलिया भी है जो अभी फिल्मी दुनिया से दूर हैं। जिसमें सबसे पहला नाम शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान का आता हैं।

सुहाना भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन उनकी पॉपुलरटी किसी से कम नहीं हैं। वह अपनी एक्टिविटी से आए सुर्खियों में बनी रहती हैं। खैर यह तो हो गई अनन्या पाण्डेय (Ananya Pandey) व उनकी सहेलियों की बात। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनन्या पाण्डेय ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म से किया था।

इस फिल्म के प्रमोशन इंटरव्यू के दौरान अनन्या जमकर सुर्खियों में रही। उन्होंने पहले किस के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनका पहला किस ऑन स्क्रीन हुआ। जिस शख्स को उन्होंने पहली बार किस किया वह थे उनके को-एक्टर टाइगर श्राफ। अनन्या बताती है कि इससे पहले उन्होंने कभी किस नहीं किया।

Next Story