
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Amrita Singh से तलाक...
Amrita Singh से तलाक को लेकर Saif Ali Khan का छलका दर्द, बोले - मैं सिर्फ 20 साल का था...

Saif Ali Khan इन दिनोंअपनी हालिया रिलीज तान्हाजी की सफलता का जश्न मना रहे हैं और फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ भी हो रही है। सैफ हमेशा से ही बेहद बोल्ड रहे हैं और अपने बयानों को लेकर कभी बचाव की मुद्रा में नजर नहीं आए। हाल ही में भारत को लेकर दिए गए उनके बयान को कंगना रनौत ने आड़े हाथों लिया था। वैसे सैफ का निजी जीवन इन दिनों करीना कपूर और तैमूर के साथ खुशहाल है। अपनी उम्र से काफी छोटी करीना से शादी करने के बाद सैफ काफी सुर्खियों में थे क्योंकि जब सैफ ने Amrita Singh से शादी की थी तो वो अमृता से छोटे थे और उस समय करीना की उम्र भी ज्यादा नहीं थी। हालांकि, जहां सैफ अपनी जिंदगी अच्छी तरह जी रहे हैं वहीं अपनी पहली शादी टूटने को लेकर उनका दर्द भी हाल ही में सामने आया था।
Saif Ali Khan की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी जो काफी सफल नहीं रही। बाद में यह रिश्ता टूट गया लेकिन सैफ आज भी उस रिश्ते को लेकर साफ शब्दों में बोलते हैं। हाल ही में फिर से उन्होंने इस बात का जिक्र किया और कहा कि ब्रेकअप दुनिया की सबसे बुरी चीज है और मैं भी इससे कुछ ज्यादा अलग नहीं सोचता हूं।
न्होंने कहा ''यह कभी नहीं हो सकता कि इसके साथ कंफर्टेबल हो जाऊं। ऐसी कुछ चीजें थीं जिन्हें हैंडल करना मुश्किल होता है। मैं उस वक्त महज 20 साल का था और काफी यंग था। मुझे नहीं लगता कि मैं उसे लेकर कभी ठीक हो पाऊंगा। लोग हमेशा मानते हैं कि पेरेंट्स एक ही साथ रहने चाहिए लेकिन उनकी जिंदगी अलग है। इन चीजों को आज के वक्त में समझना जरूरी है।''
Saif Ali Khan ने अपने बच्चों सारा और इब्राहिम पर इसके असर को लेकर कहा ''घर की परिस्थितियां किसी भी बच्चे को प्रभावित करती हैं और इसलिए ऐसी चीजें उनसे छिपाई नहीं जानी चाहिए। जो भी हालात हो उन्हें बताना चाहिए। जिंदगी खूबसूरत है और कोई हर वक्त इससे शिकायत नहीं कर सकता। कई बार ऐसा हो सकता है कि दो पैरेंट्स होने का किसी पर बुरा असर हो। स्थिर घर एक अच्छा और लग्जरी माहौल देता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर रिश्ते में पारदर्शिता हो।''




