एंटरटेनमेंट

Alia Bhatt की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, संजय लीला भंसाली एवं रणवीर की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर हुआ टेस्ट

Manoj Shukla
10 March 2021 4:18 PM IST
Alia Bhatt की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, संजय लीला भंसाली एवं रणवीर की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर हुआ टेस्ट
x
Alia Bhatt Corona Report Negative : आलिया भट्ट बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी की शूटिंग में बिजी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक संजय लीला भंसाली की हालात बिगड़ी और कोरोना टेस्ट हुआ। जिस पर उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

लिहाजा फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है और निर्देशक खुद को होम क्वांरटाइन कर लिए हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई स्थित फिल्म सिटी में की जा रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर कपूर की भी बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। आलिया इन दोनों सितारों के संपर्क में थी। दोनों सितारों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद वह सख्ते में आ गई।

लिहाजा उन्होंने ने भी अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जिससे वह काफी रिलैक्स फील कर रही हैं। बताते चले कि आलिया जहां संजय लीला भंसाली के संपर्क में फिल्म गंगूबाई को लेकर थी। तो वहीं रणवीर कपूर से उनकी नजदीकियां अफेयर को लेकर हैं। खबर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है और जल्द ही शादी करने वाले हैं। ऐसे में कई मौकों पर आलिया रणवीर के साथ स्पाॅट की जा चुकी हैं। जिससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भी कोरोना की चपेट में आ सकती हैं।

लेकिन जब टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिससे आलिया के फैंस काफी खुश हैं। बताते चले कि संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी के टाइटल को लेकर भी लोग आपत्तियां जता रहे हैं। इसके टाइटल को बदलने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों खबर आई कि इसे लेकर जमकर प्रदर्शन हुए। लोगों का आरोप है कि अब काठियाबाड़ी शहर 1950 वाला नहीं रहा हैं। यह पूरी तरह से बदल चुका हैं। यहां के लोग आज हर प्रोफेशंस पर है। लिहाजा फिल्म के टाइटल से काठियाबाड़ी टाइटल को हटाया जाए। जिससे क्षेत्र की छवि खराब हो रही हैं।

Next Story