एंटरटेनमेंट

Akshay Kumar की मां अरूणा भाटिया का निधन, ट्वीट में एक्टर ने लिखा अब वो दूसरी दुनिया में एक बार फिर पापा से मिलेंगी..

Manoj Shukla
8 Sep 2021 4:49 AM GMT
Akshay Kumar की मां अरूणा भाटिया का निधन, ट्वीट में एक्टर ने लिखा अब वो दूसरी दुनिया में एक बार फिर पाप से मिलेंगी..
x
अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। अरूणा भाटिया की बीते कुछ दिनों से तबियत खराब थी।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। अरूणा भाटिया की बीते कुछ दिनों से तबियत खराब थी। जिसके लिए चलते उन्हें मुम्बई स्थित हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मां के निधन पर अक्षय कुमार ने एक इमोशन ट्वीट किया।

ट्वीट में अक्षय ने लिखा कि मेरी वह मेरी मूल थी। आज मैं अपने मूल में असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरूणा भाटिया आज सुबह शांति से इस दुनिया को छोड़ हमेशा के लिए चली गई। जहां वह दूसरी दुनिया में मेरे पिताजी से मिलेगी। मेरे एवं मेरे फैमिली के प्रति आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। यह मेरे लिए बेहद मुश्किल समय हैं। ओम शांति।

अक्षय कुमार ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने सभी फैंस की दुआओं का शुक्रिया अदा किया। अक्षय ने लिखा कि आप सबकी दुआएं हमारे लिए बहुत मायने रखी हैं। आप सभी ने मेरी मां की सेहत की जो चिंता की, दुआ की उसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपकी दुआओं ने मेरे दिल को छू लिया है। आगे एक्टर लिखते है कि यह मेरे लिए अथवा मेरे परिवार के लिए यह मुश्किल समय है। आप सभी की दुआएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं।

बताते चले कि अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया की जब तबियत खराब हुई थी तब अक्षय लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें मां के स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी हुई वह तुरंत मुम्बई आ गए। अक्षय की मां को क्या बीमारी थी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं।

Next Story