एंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार की हिरोइन का बाॅयफ्रेंड संग हुआ ब्रेक, शादी से पहले बनी चुकी है मां

Manoj Shukla
28 July 2021 10:59 AM GMT
अक्षय कुमार की हिरोइन का बाॅयफ्रेंड संग हुआ ब्रेक, शादी से पहले बनी चुकी है मां
x
अक्षय कुमार (Akshay kumar) के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग में काम कर चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy jackson) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

मुम्बई। अक्षय कुमार (Akshay kumar) के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग में काम कर चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy jackson) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उनका बाॅयफ्रेंड जाॅर्ज पनायिटू के साथ ब्रेकअप हो गया हैं। उन्होंने इस्ताग्राम से सगाई की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि एमी एवं जार्ज के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

डिलीट की सारी तस्वीरें

खबरों की माने तो एमी जैक्सन (Amy jackson) एवं जाॅर्ज की सगाई काफी समय पहले हो चुकी थी। दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन शादी के पहले ही अब दोनों में संभवतः ब्रेकअप हो गया हैं। क्योंकि एमी के सोशल मीडिया इंस्ताग्राम में जाॅर्ज संग सगाई की ढेर सारी तस्वीरें पड़ी हुई थी। जो अब नहीं है। जिससे यह माना जा रहा है कि एमी ने इन सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। हाल ही में एमी ने बेटे के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शादी से पहले बन चुकी है मां

एमी जैक्सन (Amy jackson) शादी से पहले मां बन चुकी है। बीते दिनों जब वह प्रेग्नेंट थी तो उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की। एमी को जब बेटा हुआ उस समय भी वह सुर्खियों में रही। एमी ने सितम्बर 2019 में बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने एंड्रियास रखा था। ऐसे में सगाई के दो साल बाद जाॅर्ज एवं एमी के रिलेशन में प्राॅब्लम होने की बात सामने आ रही है।

इन फिल्मों नजर आई एमी

एमी जैक्सन (Amy jackson) एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कदम एक दीवाना था फिल्म से रखा था। एमी की यह फिल्म भले ही कमाल न कर सकी हो, लेकिन उनकी सुन्दरता की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद एमी अक्षय कुमार के साथ सिंह इज ब्लिंग फिल्म में नजर आई। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। फिल्म में एमी जर्बदस्त एक्शन करती हुई नजर आई थी। आखिरी बार एमी साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ 2.0 में नजर आई थी।

Next Story