एंटरटेनमेंट

Akshay Kumar ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म का पोस्टर किया शेयर, लिखी यह बात...

Manoj Shukla
2 March 2021 9:20 PM IST
Akshay Kumar ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म का पोस्टर किया शेयर, लिखी यह बात...
x
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की डेब्यु फिल्म तड़प (Tadap Movie) का पोस्टर शेयर किया। फिल्म 24 सितम्बर 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में तारा सुतारिया (Tara Sutariya) अहम रोल में नजर आएगी। फिल्म को निर्देशित मिलन लुथारिया (Milan Luthariya) ने किया हैं। 

अक्षय कुमार ने आज सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। साथ ही लिखा कि अहान आज तुम्हारे लिए बड़ा दिन हैं। क्योंकि मुझे याद है कि मैं तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर देखा था। आज मैं तुम्हारी फिल्म का पोस्टर शेयर कर रहा हूं। जिससे मुझे बेहद खुशी हो रही है।

बता दें कि अहान शेट्टी की यह पहली डेब्यु फिल्म हैं। अहान बालीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे हैं। वह फिल्म तड़के जरिए बाॅलीवुड में डेब्यु कर रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया नजर आएगी। तारा अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म तड़प 24 सितम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी। फिल्म को निर्देशित मिलन लुथारिया ने किया हैं। जबकि फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन साजिद ग्रेंडशन एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया हैं। फिल्म फाॅक्स स्टार स्टूडियों के बैनर तले रिलीज की जाएगी।

Akshay Kumar ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म का पोस्टर किया शेयर, लिखी यह बात...

फिल्म एक नहीं बल्कि दो पोस्टर सामने आए हैं। पहली तस्वीर में अहान एवं तारा सुतारिया एक-दूसरे के गले लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में अहान बाइक पर लेटकर सिंगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों की माने तो फिल्म तड़प साउथ की तेलुगु मूवी आरएक्स 100 की रीमेक है। जिसमें पायल राजपूत एवं कार्तिकेय गुम्माकोंडा ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म तड़प की शूटिंग साल 2019 में शुरू की गई थी। उस समय मिलन लुथारिया का एक बयान सुर्खियों में रहा था। उन्होंने कहा था कि अहान एवं तारा की जोड़ी काफी मजबूत हैं। आशा है कि इन दोनों की रोमेंटिक जोड़ी फिल्म जर्बदस्त धमाल मचाएगी।
बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म का पोस्टर लांच होने के बाद सुनील शेट्टी का एक बयान सुर्खियों में हैं। दरअसल बीते दिनों मीडिया से चर्चा के दौरान सुनील शेट्टी ने अपने बेटे को लेकर कहा था कि वह मुझे कहीं ज्यादा बेटर हैं। काम अच्छा करेगा तो जरूर सफल होगा। मैं बेटे को लेकर किसी भी प्रकार से चिंतित नहीं हूं। दर्शक अगर उसे अपना प्यार देते हैं, उसे स्वीकारते हैं तो वह जरूर सफल होगा। आगे वह कहते हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि जब आप बच्चों को समझाते हैं तो वह नहीं सुनते हैं। वह आपको हमेशा देखते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे उसने जिंदगी भर देखा है। घर में सभी लोग सुबह 5 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं और रात 10 बजे सोने लगते हैं। ऐसी अहान की भी लाइफ स्टाइल है।

HBD Tiger : ऋतिक को अपना गुरू तो दिशा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते है Tiger Shroff

जान्हवी कपूर ने शेयर की ब्लैक ड्रेस की तस्वीर, बेहद खूबसूरत नजर आई एक्ट्रेस

Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज

Next Story