
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Ramsetu फिल्म की...
Ramsetu फिल्म की शूटिंग के लिए आयोध्या रवाना हुए अक्षय कुमार, साथ में नजर आई ये एक्ट्रेस

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर को लेकर माना जा रहा है कि अक्षय फिल्म रामसेतु (Ramsetu Movie) की शूटिंग के लिए अयोध्या एक प्राईवेट जेट से रवाना हुए हैं। तस्वीर को खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्ताग्राम एकाउंट से शेयर किया हैं। तस्वीर में अक्षय कुमार प्राईवेट जेट के सामने बैठे हुए हैं। इस दौरान उनकी को-एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिश (Jacqueline Fernandez) एवं नुसरत भरूचा (Nusharat Bharucha) भी साथ में नजर आ रही हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि हम रामसेतु फिल्म की शूटिंग के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। आप सबके आर्शिवाद एवं प्यार की जरूरत हैं। बता दें कि बीते दिनों फिल्म रामसेतु की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें यह बताया गया था कि इस फिल्म को प्रोड्यूस अमेजन द्वारा किया जा रहा हैं। अमेजन की यह पहली फिल्म होगी जिसे वह प्रोड्यूस करने जा रही हैं। या यूं कहे कि रामसेतु फिल्म से अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं।
2022 में रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रामसेतु फिल्म साल 2022 में दीवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में प्रमुख रूप से अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नाडिश, नुसरत भरूचा नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर काफी दिनों पहले ही जारी किया जा चुका हैं। जिसमें अक्षय कुमार कंधे पर बैग टांगे हुए नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अक्षय एवं जैकलीन इससे पहले भी हाउसफुल सिरीज की मूवी में नजर आ चुके हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय
अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। साल 2020 में जैसे ही लाॅकडाउन में छूट मिली अक्षय कुमार सीधे लंदन जा पहुंचे। जहां उन्होंने फिल्म बेलबाॅटम की शूटिंग पूरी की। इसके बाद वह पृथ्वीराज, अरतंगी रे फिल्म की शूटिंग कम्पलीट की। बीते दिनों अक्षय कुमार बच्चन पाण्डेय फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान जैसलमेर पहुंचे थे। जहां से एकात तस्वीरें वायरल हुई थी। अब अक्षय कुमार रामसेतु की शूटिंग के लिए अयोध्या रवाना हो चुके हैं। बात करें तो इस साल अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी, अतरंगी रे मूवी में नजर आएंगे। इसके अलाव बच्चन पाण्डेय एवं रामसेतु फिल्म साल 2022 में रिलीज की जाएगी।
दीवाली पर रामसेतु की थी घोषणा
अक्षय कुमार ने साल 2020 में दीवाली के मौके पर फिल्म रामसेतु का पहला पोस्टर जारी करते हुए इस फिल्म की घोषणा की थी। जिसकी अब वह शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
Rekha जब बहाना बनाहर शूटिंग के सेट से हो जाया करती थी गायब, जानिए क्या थी वजह
टीवी के पाॅपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ सकती है शेफाली जारीवाला!




