एंटरटेनमेंट

Akshay Kumar Birthday : ट्वींकल से पहले इन एक्ट्रेसों से रहे अक्षय कुमार अफेयर, जानिए कौन थी वो एक्ट्रेस

Manoj Shukla
9 Sep 2021 8:34 AM GMT
Akshay Kumar Birthday: Akshay Kumar had affair with these actresses before Twinkle, know who was that actress
x
Akshay kumar बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसों के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

मुंबई बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का जन्म 9 सितम्बर 1967 को अमृतसर में हुआ था। आज वह अपना 54वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। अक्षय ने खुद की मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई हैं। आज एक्टर की लगभग हर फिल्में करोड़ों का कारोबार करती हैं। 54 वर्षीय अक्षय कुमार आज फिल्मों के लिए खूब मेहनत करते हैं। हर साल उनकी 4 से 5 फिल्में रिलीज होती हैं। साल 1991 में फिल्म सौगंध से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले अक्षय कुमार आज लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसों के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अक्षय कुमार उन 7 अफेयर्स के बारे में। जिसके चलते एक समय वह सुर्खियों में रहा करते थे।


रेखा

अक्षय कुमार एक समय रेखा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। लेकिन दोनों सितारों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। लेकिन उस समय अक्षय की गर्लफ्रेंड रही रवीना के एक बयान ने जमकर बवाल मचाया था। दरअसल रवीना ने मीडिया के सामने कहा था कि रेखा को अपनी हद में रहना चाहिए।


आयशा जुल्का

अक्षय कुमार का नाम आयशा जुल्का के साथ भी जुड़ चुका हैं। दोनों सितारे पहली बार साथ में फिल्म खिलाड़ी की थी। फिल्म हिट हुई। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस दौरान अफवाह उड़ी की दोनों के बीच अफेयर चल रहा हैं। लेकिन समय के साथ इस फिल्मी की जोड़ी के बीच अफेयर की अफवाह आना भी अपने आप बंद हो गई।


रवीना टण्डन

अक्षय कुमार एवं रवीना टण्डन ने एकसाथ कई फिल्में की। फिल्म मोहरा के दरम्यान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। कई सालों तक दोनों एक-दूसरे को डेट किया। खबर तो यहां तक आई कि रवीना एवं अक्षय ने मंदिर में सगाई कर ली हैं। लेकिन बाद में यह खबर अफवाह निकली और कुछ समय बाद दोनों ही राहें हमेशा के लिए अलग हो गई।


पूजा बत्रा

एक समय पूजा बत्रा का नाम भी अक्षय कुमार से जुड़ चुका हैं। दरअसल पूजा बत्रा उस समय की एक महशूर मॉडल थी। और अक्षय कुमार की कोई खास पहचान नहीं थी। इस दरम्यान पूजा बत्रा ने अक्षय की काफी मदद भी की थी। लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गई।


शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी अक्षय कुमार से इश्क लड़ा चुकी हैं। वह एक समय अक्षय कुमार को लेकर जमकर सुर्खियों में थी। खुद कई इंटरव्यू में शिल्पा ने यह खुलासा किया कि अक्षय की वजह से उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खोई थी। लेकिन बाद में अक्षय ने शिल्पा को धोखा देकर ट्वींकल से नजदीकियां बढ़ा ली थी। जिसके बाद भड़की शिल्पा शेट्टी ने अक्षय को जमकर भला-बुरा कहा था।


प्रियंका चोपड़ा

ट्वींकल खन्ना से शादी करने के बाद यह माना जा रहा था कि अक्षय के अफेयर के किस्से अब नहीं आएंगे। लेकिन शादी के बाद उनका प्रियंका चोपड़ा ऑफ स्क्रीन कमेस्ट्री ने एक बार जमकर सुर्खियां बटोरी थी। ऐसा माना जाता है कि ट्वींकल के हस्तक्षेप के बाद अक्षय ने लम्बे समय तक प्रियंका के साथ फिल्में नहीं की थी।


कैटरीना कैफ

अक्षय कुमार एवं कैटरीना कैफ ने एकसाथ कई फिल्में की। जिसमें वेलकम, सिंह इज किंग, नमस्ते लंदन जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इस दरम्यान अक्षय का नाम कैटरीना कैफ से भी जोड़ा गया। लेकिन बाद में यह खबरें अफवाह निकली।


ट्वींकल से की शादी

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्वींकल खन्ना से शादी की। इनकी शादी को एक लम्बा समय व्यतीत हो चुका हैं। फिलहाल दोनों हैप्पी लाइन इंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया है। जिसे लेकर वह बेहद दुखी हैं।

Next Story