एंटरटेनमेंट

Akkineni Nagarjuna Net Worth: अक्किनेनी नागार्जुन अकेले इतने करोड़ के है मालिक, अभिनेता की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Manoj Shukla
28 Aug 2021 6:48 AM GMT
akkineni nagarjuna
x

akkineni nagarjuna

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अक्कीनेनी नार्गाजुन 29 अगस्त 2021 को अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

Akkineni Nagarjuna Net Worth: अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे हैं। वह इन दिनों 61 साल के हैं। 29 अगस्त को अक्किनेनी (Akkineni Nagarjuna 62nd Birthday) अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे। 61 वर्षीय अभिनेता नागार्जुन फिल्मों में आज भी सक्रिय हैं। वह अब तक साउथ सहित बॉलीवुड फिल्मों काम कर चुके हैं।

नागार्जुन की बॉलीवुड में आने वाली फिल्म ब्रम्हास्त्र है। जिसमें अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारे नजर आएंगे। नागार्जुन फिल्मों के अलावा साउथ के बिग बॉस शो को भी होस्ट करते हैं। रियालिटी शोज के अलावा वह कई ऐडों में भी नजर आते हैं। 90 के दशक के अभिनेता नार्गाजुन का जलवा आज भी कायम है। उनकी पॉपुलरटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि बेटे नागा चैतन्या व बहू समांथा अक्किनेनी से कहीं ज्यादा नार्गाजुन की नेथ वर्थ है। ऐसे में चलिए जानते हैं अक्किनेनी नागार्जुन की नेटवर्थ

अक्किनेनी की नेटवर्थ कर देगी आपको हैरान

अक्किनेनी नागार्जुन फिल्मों से अच्छी खासी कमाई करते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापन एवं कई अन्य जरियों से पैसा कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने अक्किनेनी की नेटवर्थ 123 मिलियन डॉलर के करीब है। जो भारतीय मुद्रा में लगभग 800 करोड़ होती है। नागार्जुन एक लग्जरी लाइफ इंज्वॉय करते हैं। फिल्मों के अलावा उनके कई अन्य बिजनेस भी हैं। अक्किनेनी का साउथ इंडियन फिल्मों में सिक्का चलता है। नागार्जुन की साउथ में अच्छी खासी फैंस फालोइंग हैं। नागार्जुन की छवि एक शानदार एक्शन अभिनेता की है।


बेटी एवं बहू से कहीं ज्यादा अमीर है नागार्जुन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या व बहू समांथा अक्किनेनी से कही ज्यादा आमिर हैं। नागा चैतन्या एवं बहू सामंथा खुद साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। कुछ साल पहले दोनों ने शादी की थी। बावजूद इसके अगर दोनों की नेट बर्थ को मिला लिया जाए तो अक्किनेनी नागार्जुन दोनों को मात देते हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो नागा चैतन्या की नेटवर्थ 154 करोड़ है जबकि पत्नी सामंथा की 80 करोड़। ऐसे में यह साफ है कि नागार्जुन भले ही 61 वर्ष के हो, लेकिन उनकी पॉपुलरटी आज भी कायम हैं।

Next Story